कशिश न्यूज के एमडी अजीत चौधरी से मांगी गई 5 करोड़ की रंगदारी, राहुल सिंह गैंग के नाम पर आया धमकी भरा कॉल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 17, 2026

कशिश न्यूज के एमडी अजीत चौधरी से मांगी गई 5 करोड़ की रंगदारी, राहुल सिंह गैंग के नाम पर आया धमकी भरा कॉल

रांचीः कशिश न्यूज चैनल और कशिश डेवलपर्स लिमिटेड के एमडी अजीत चौधरी से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गयी है। इसे लेकर कडरू स्थित ओल्ड एजी कॉलोनी के रहने वाले अजीत चौधरी ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। उन्होंने कहा कि 14 मार्च 2026 को उनके मोबाइल पर दोपहर करीब एक बजे से कई व्लाट्सऐप कॉल, व्हाट्सऐप मैसेज और मोबाइल से कॉल आये। कॉल करनेवालों ने स्वयं को एक आपराधिक गिरोह से जुड़ा बताया और पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी। अजीत चौधरी ने पुलिस को कॉल और मैसेज का नंबर भी मुहैया कराया है।

बोकारो के कारोबारी रितेश सिंह से मांगी गई 5 करोड़ की रंगदारी, राहुल दुबे गैंग ने दी जान से मारने की धमकी
असुरक्षित महसूस कर रहा परिवारः शिकायतकर्ता अजीत चौधरी ने कहा है कि धमकी भरे कॉल और संदेशों के कारण वह और उनके परिवार असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार रंगदारी गैंगस्टर राहुल सिंह के नाम पर मांगी गयी है। अजीत चौधरी के परिवार का राजनीति से भी जुड़ाव है। उनके चाचा और कशिश न्यूज के पूर्व एमडी सुनील चौधरी बिहार से बीजेपी के विधानपार्षद है। मूल रूप से उनका परिवार बिहार के दरभंगा जिले का रहने वाला है लेकिन उनका अधिकतर कारोबार झारखंड में है। कशिश ग्रुप ने रांची में सेल सिटी समेत कई निर्माण कार्य किये है।

See also  अस्पतालों को मंदिर मत लिखो, हमारी धार्मिक भावनाएं आहत होती है, राज्यों ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now