- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

पाकिस्तान का काबुल पर बड़ा हमला,एयर स्ट्राइक में 400 लोगों की मौत, 250 घायल

पाकिस्तान का काबुल पर बड़ा हमला,एयर स्ट्राइक में 400 लोगों की मौत, 250 घायल

DESK: ईरान-इजरायल-अमेरिका जंग के कारण पूरी दुनिया परेशान है।इसके कारण आम लोग भी बुरी तरह से परेशान हो चुके हैं। जंग के बीच पाकिस्तान और अफगानिस्तान के हालात तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। पिछले कई दिनों से दोनों ही देश एक दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं।अफगानिस्तान ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने सोमवार देर रात अस्पताल पर एयर स्ट्राइक की है। तालिबान ने दावा लगाया कि इन हमलों में 400 लोगों की मौत हो चुकी है।

बिहार राज्यसभा चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप,महागठबंधन के 37 विधायकों ने ही किया वोट
इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान के उप-प्रवक्ता, हमदुल्ला फ़ितरत ने बताया कि पिछली रात पाकिस्तान की सेना की तरफ से काबुल में एक नशा मुक्ति केंद्र पर की गई। बमबारी के बाद, अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 400 हो गई है, जबकि घायलों की संख्या 250 तक पहुंच गई है।
अफगानिस्तान के उप-सरकारी प्रवक्ता ने हमदुल्ला फ़ितरत ने कहा कि सोमवार रात को हुए इस हमले से अस्पताल का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया था।उन्होंने बताया कि अब तक मरने वालों की संख्या 400 है, जबकि 250 अन्य लोगों के घायल होने की ख़बर है। फ़ितरत ने कहा कि बचाव दल इमारत में लगी आग पर काबू पाने और पीड़ितों के शवों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

See also  घर में सालों से चल रहा था से'क्स रैकेट का धंधा, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस तो हो गई हैरान

बोकारो के कारोबारी रितेश सिंह से मांगी गई 5 करोड़ की रंगदारी, राहुल दुबे गैंग ने दी जान से मारने की धमकी
पाकिस्तान ने आरोपों को किया खारिज
अफगानिस्तान पर हुए इन हमलों में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है।तालिबान ने दावा कि यह हमले पाकिस्तान की तरफ से ही किए गए हैं। इसके साथ यह भी कहा कि इस तरह के हमले मानवता के खिलाफ हैं।हालांकि तालिबान के इन दावों को पाकिस्तान ने सिरे से खारिज कर दिया है। पाक अधिकारियों और नेताओं की तरफ से कहा गया कि उन्होंने किसी भी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया है। पाकिस्तान का कहना है कि सोमवार को काबुल और पूर्वी अफ़गानिस्तान के अन्य हिस्सों में किए गए उसके हमलों में किसी भी नागरिक स्थल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
कई दिनों से चल रहा दोनों देशों के बीच तनाव
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच यह तनाव काफी लंबे समय से चल रहा है। दोनों ही देशों की तरफ से एक दूसरे पर हमले किए जा रहे हैं। इन हमलों में अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। अफगानिस्तान में एक हफ्ते के भीतर यह दूसरा सबसे बड़ा हमला है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान में संघर्ष की शुरुआत 22 फरवरी को हुई थी। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में एयर स्ट्राइक की थी।अफगानिस्तान पर हुए हमलों को लेकर क्रिकेटर राशिद खान ने भी गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हमलों के वीडियो शेयर करते हुए इस मामले में यूएन से हस्तक्षेप करने की मांग की है।

See also  बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में शराब पार्टी, चार वनपाल समेत 11 को किया गया गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now