पटना: चार दिनों तक जोश, ऊर्जा और खेल भावना से भरपूर रहे प्रक्रीड़ा 2026 का भव्य समापन समारोह शनिवार को BIT पटना ऑडिटोरियम में संस्थान के निदेशक डा. डी. के. मल्लिक द्वारा विजेताओ को पारितोषिक वितरण एवं पुनःमिलेगे पुनः खेलेगे के साथ सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित करते हुए पुरस्कार वितरित किए गए। पूरे परिसर में उत्साह, गर्व और खेल भावना का अद्भुत माहौल देखने को मिला।

प्रक्रीड़ा के अंतिम दिन विभिन्न खेलों के फाइनल मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद विभिन्न खेलों में विजेता टीमों की घोषणा की गई।

क्रिकेट (पुरुष) के फाइनल में CIMAGE ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि महिला क्रिकेट में मगध महिला कॉलेज ने जीत दर्ज की।
फुटबॉल (पुरुष) में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की टीम विजेता बनी, वहीं महिला फुटबॉल में BIT देवघर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की।
वॉलीबॉल (पुरुष) में BIT सिंदरी की टीम ने जीत हासिल की, जबकि महिला वॉलीबॉल में PWC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता।
बास्केटबॉल (पुरुष) में BIT पटना की टीम विजेता बनी, जबकि महिला बास्केटबॉल में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने बाज़ी मारी।
बैडमिंटन (पुरुष) में IIIT KGP ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की, वहीं महिला बैडमिंटन में IEM कोलकाता की टीम विजेता बनी।

इसके अतिरिक्त लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, शतरंज, कैरम तथा ई-स्पोर्ट्स जैसी अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

समापन समारोह के दौरान विजेता खिलाड़ियों और टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन के सफल समापन पर प्रतिभागियों, आयोजकों और दर्शकों के बीच उत्साह और संतोष का वातावरण देखने को मिला।

प्रक्रीड़ा 2026 ने न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया बल्कि युवाओं में खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को भी प्रोत्साहित किया



