ओडिशा के कटक में मेडिकल कॉलेज में लगी आग, 10 मरीजों की मौत,11 अस्पताल कर्मी की हालत गंभीर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 16, 2026

डेस्कः ओडिशा के कटक स्थित सरकारी SCB मेडिकल कॉलेज में सोमवार तड़के हुए भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में 10 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 11 अस्पताल कर्मचारियों को गंभीर रूप से घायल मरीजों को बचाते समय झुलसने की चोटें आईं हैं। घटना अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग की ICU में रात 2:30 से 3:00 बजे के बीच हुई, जहां गंभीर रोगियों का इलाज चल रहा था।

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव आज, रात 11 बजे तक NDA-महागठबंधन ने बिछाई बिसात
फायर सर्विस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई
आग लगते ही फायर सर्विस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और लंबे अभियान के बाद आग पर काबू पाया गया। अस्पताल स्टाफ, पुलिस और मरीजों के परिजनों की मदद से ICU में भर्ती मरीजों को सुरक्षित अन्य वार्डों में शिफ्ट किया गया।इसके बाद भी कई मरीजों की स्थिति गंभीर होने के कारण हालात बिगड़ते गए।

See also  आदिवासी एकता महाजुटान रैली में उमड़ी भारी भीड़, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा-दिल्ली वालों देख लोग आदिवासी समाज की एकजुटता

सीएम मोहन चरण मांझी अस्पताल पहुंचे
मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी खुद सोमवार सुबह कटक पहुंचकर अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली। साथ ही अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों की सुरक्षा और इलाज की व्यवस्था का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए और किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।


अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने के बाद मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अस्पताल के कर्मचारियों और दमकल कर्मियों ने तेजी से राहत और बचाव अभियान चलाया।इस दौरान कम से कम 11 अस्पताल कर्मचारी झुलस गए। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

See also  अमिताभ चौधरी के बेटे अभिषेक ने 2 करोड़ रुपए ठगी का केस दर्ज कराया, हिंदपीढ़ी के 5 लोगों को बनाया आरोपी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now