5 दिन -25 मशीन -500 करोड़ः धनकुबेर धीरज के नोट गिनते गिनते टेबल पर हांफने लगी मशीनें

1 58
रांची- राज्य के बड़े कारोबारी और कांग्रेस सांसद धीरज साहू से संबंधित बौद्य डिस्टिलरीज के ठिकानों पर 5वें दिन भी आयकर की छापेमारी जारी रही। ओडिशा के बोलांगिर स्थित एसबीआई के मेन ब्रांच में नोटों को गिनने का काम जारी है। अबतक करीब 500 करोड़ रूपये कैश बरामद होने की बात कही जा रही है। ओडिशा में धीरज साहू के मैनेजर के घर 200 करोड़ बरामद होने की बात कही जा रही है।
ओडिशा एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक भगत बेहरा ने बताया कि हमें नोट गिनने के लिए 176 बैग मिले है जिसमें रविवार दोपहर तक 140 बैग में भरे नोट गिने जा चुके है। नोट गिनने के लिए एसबीआई के अलावा दो अन्य बैंकों के कर्मचारियों को लगाया गया है। 50 बैक अधिकारी 25 नोट गिनने के मशीन की मदद से नोटों को गिन रहे है जबकि 15 मशीन को रिजर्व में रखा गया है। सूत्रों की माने तो आंकड़ा 500 करोड़ को भी पार कर सकता है। 

See also  भतीजी की इज्जत के पीछे पड़ा चाचा, गंदी तस्वीरों से कर रहा था ब्लैकमेल; खुद को लगाई आग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now