रांचीः झारखंड में आय विभाग की टीम ने रांची और कोडरमा दो बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी है। रांची के अरगोड़ा चौक स्थित वीरेन साहू के वाइन शॉप पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है। वाइन शॉप के पीछे स्थित वीरेन साहू के आवास पर भी आयकर की टीम कागजातों की खंगाल रही है। वीरेन साहू के लीकर बार एंड रेस्टूरेंट विवाद की वजह से पिछले कई महीनों से बंद है। इसी लीकर बार एंड रेस्टूरेंट में किन्नरों के डांस और छेड़खानी सामने आने के बाद इसे सील कर दिया गया था। किन्नरों ने लीकर बार एंड रेस्टूरेंट के बाहर जमकर बवाल मचाया था।
रांची- वाइन शॉप में आयकर विभाग की दबिश
वाइन शॉप के मालिक वीरेन साहू से पूछताछ
वाइन शॉप के मालिक वीरेन साहू से पूछताछ
#Ranchi pic.twitter.com/UPUCAHQq9n
— Live Dainik (@Live_Dainik) March 8, 2026
झारखंड के एक हैवीवेट सांसद बिहार में बना रहे है 7 स्टार होटल, बड़े ग्रुप के साथ मिलकर गुपचुप कर ली भूमि पूजन
रांची के अलावा आयकर विभाग की टीम ने कोडरमा में भी दबिश दी है। झुमरीतलैया स्थित कन्हैया कन्फेक्शनरी में आयकर विभाग ने छापमारी की है। यहां आय और व्यय संबंधित कागजातों को खंगाला जा रहा है। जांच के दौरान किसी ग्राहक के दुकान में आने और दुकान के कर्मचारियों के बाहर जाने पर रोक लगी हुई है। कन्हैया कन्फेक्शनरी के मालिक अरूण प्रसाद से भी पूछताछ की जा रही है।
कोडरमाः झुमरीतिलैया मे आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा जांच पड़ताल
मिठाई दुकान कन्हैया कन्फेक्शनर में आयकर विभाग की दबिश
दुकान के खरीद बिक्री संबंधित दस्तावेजों की जांच की जारी
जांच के दौरान ग्राहकों या किसी को भी दुकान के अंदर आने पर रोक #Ranchi #kodarma #jharkhand pic.twitter.com/Tz9v0X9xJo
— Live Dainik (@Live_Dainik) March 8, 2026




