लोहरदगा पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल : जिले के 17 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों व शाखाओं में बदली जिम्मेदारी

लोहरदगा पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल : जिले के 17 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों व शाखाओं में बदली जिम्मेदारी

लोहरदगा : जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत तथा प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी द्वारा जारी आदेश में जिले के कुल 17 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों और शाखाओं में उनकी नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए यह तबादला किया गया है। साथ ही सभी स्थानांतरित पदाधिकारियों को अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर शीघ्र योगदान देने का निर्देश दिया गया है। पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी आदेश के अनुसार महिला पुलिस अवर निरीक्षक जेनी सुधा तिग्गा को नियंत्रण कक्ष से स्थानांतरित कर कुडू थाना में पदस्थापित किया गया है।

रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में ट्रेलर पलटा, चार किलोमीटर तक लगा लंबा जाम

वहीं पुअनि सुमन मिंज को पुलिस केंद्र लोहरदगा से प्रभारी डीसीबी शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस शाखा के अंतर्गत आयोग शाखा और अगुलांक शाखा भी शामिल हैं। पुअनि रवि रंजन कुमार को पुलिस केंद्र से स्थानांतरित कर लोहरदगा थाना में पदस्थापित किया गया है। जबकि पुअनि गुरुदेव प्रसाद साह को कोर्ट प्रभारी के पद से हटाकर यातायात शाखा लोहरदगा में भेजा गया है। पुअनि किशोर कुमार दास को डीसीबी शाखा से स्थानांतरित कर लोहरदगा थाना में तैनाती दी गई है।पुअनि गंगा पासवान को पुलिस केंद्र से कैरो थाना भेजा गया है। वहीं पुअनि साहेब कुंवर को पुलिस केंद्र से स्थानांतरित कर कोर्ट प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सअनि अजय कुमार को पुलिस केंद्र की अवकाश शाखा से हटाकर नियंत्रण कक्ष में पदस्थापित किया गया है। सअनि सुभाष चंद्र महतो को पुलिस केंद्र की निर्गत शाखा और प्रसंग शाखा से स्थानांतरित कर लोहरदगा थाना के मोटरसाइकिल दस्ता में तैनाती दी गई है। वहीं रामाधीर राय को सेवा पुस्तिका शाखा के साथ-साथ निर्गत शाखा और प्रसंग शाखा की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। सअनि संजय कुमार को कुडू थाना से कैरो थाना भेजा गया है। सअनि लाल कुमार महतो को सेरेंगदाग थाना से स्थानांतरित कर लोहरदगा थाना के मोटरसाइकिल दस्ता में पदस्थापित किया गया है। सअनि श्रीकांत दास को पेशरार थाना से सेन्हा थाना भेजा गया है। इसी तरह सअनि अरुप कुमार घोषाल को पुलिस केंद्र में दिवा पदाधिकारी के साथ-साथ अवकाश शाखा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। महिला सअनि अंजू कुमारी को नियंत्रण कक्ष से स्थानांतरित कर भंडरा थाना में पदस्थापित किया गया है।

WhatsApp Image 2026 03 07 at 9.16.23 PM

राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू पश्चिम बंगाल दौरे पर हो गई नाराज, 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल कांफ्रेंस में नहीं पहुंची मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
इसके अलावा सअनि कुमार सुमित राम को सेन्हा थाना से लोहरदगा थाना के मोटरसाइकिल दस्ता में भेजा गया है। वहीं सअनि अविनाश कुमार सिंह को कुडू थाना से वापस लोहरदगा थाना के मोटरसाइकिल दस्ता में तैनाती दी गई है। पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के हस्ताक्षर से जारी आदेश में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सभी स्थानांतरित पदाधिकारी अविलंब अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें और इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक कार्यालय को उपलब्ध कराएं। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस फेरबदल से जिले में पुलिस व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी मजबूती आएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now