छोटानागपुर बाक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन के लोहरदगा जिलाध्यक्ष बने निशीथ जायसवाल

छोटानागपुर बाक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन के लोहरदगा जिलाध्यक्ष बने निशीथ जायसवाल

लोहरदगा : लोहरदगा में श्रमिक आंदोलन को नई दिशा देने के उद्देश्य से छोटानागपुर बाक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन में महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लिया गया है। राज्यसभा के पूर्व सदस्य सह यूनियन के प्रदेश महासचिव धीरज प्रसाद साहू ने निशीथ जायसवाल को छोटानागपुर बाक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन के लोहरदगा इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा और श्रमिक हितों की मजबूत पैरवी की उम्मीद जगी है। निशीथ जायसवाल लंबे समय से राजनीतिक, सामाजिक एवं मजदूर हितों से जुड़े रहे हैं। उनकी सक्रियता और संगठन क्षमता को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। नियुक्ति की घोषणा करते हुए धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि मजदूर वर्ग देश की उत्पादन शक्ति की रीढ़ है और उनके अधिकारों की रक्षा यूनियन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष निशीथ जायसवाल ने कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मजदूरों के वेतन, सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, चिकित्सा सुविधा और कार्यस्थल की बुनियादी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यूनियन किसी भी प्रकार के अन्याय या शोषण को बर्दाश्त नहीं करेगी और लोकतांत्रिक दायरे में रहकर श्रमिक हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी। इस संशोधित कार्यकारिणी के गठन से श्रमिक वर्ग में उत्साह का माहौल है और उम्मीद जताई जा रही है कि नई टीम के नेतृत्व में संगठन और अधिक प्रभावी ढंग से मजदूरों की आवाज बुलंद करेगा।

WhatsApp Image 2026 03 02 at 6.20.50 PM

निकाय चुनाव में बागियों से हुए नुकसान के बाद बीजेपी का बदला रुख, शो-कॉज के बाद अब सुलह की तैयारी
यूनियन की नई कार्यकारिणी की घोषणा
यूनियन की संशोधित कार्यकारिणी में अध्यक्ष निशीथ जायसवाल के अलावा कार्यकारी अध्यक्ष सोहराब अंसारी व अंबर कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष विशाल डुंगडुंग, उपाध्यक्ष एकरामुल अंसारी, सचिव संदीप कुजूर व प्रभात कुमार टोप्पो, सह सचिव अनिल उरांव व शिव उरांव, संगठन मंत्री नागेंद्र सिंह तथा कार्यकारिणी सदस्य बरनवास ठीठीयो, हरिश्चंद्र भूईया, रमन नगेसिया, मनोज उरांव व राजेंद्र सिंह शामिल हैं। नई टीम के गठन से श्रमिक वर्ग में उत्साह का माहौल है। उम्मीद जताई जा रही है कि संगठन अब और प्रभावी ढंग से मजदूरों की आवाज बुलंद करेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now