रांची: राजधानी रांची के सेंट्रल यूनिवर्सिटी में सीबीआई की टीम ने दबिश दी है। मंगलवार को आधा दर्जन से ज्यादा वाहनों से सीबीआई की टीम रांची के चेरी मनातू स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी पहुंची। बताया जा रहा है कि वित्तीय अनियमितता को लेकर सीबीआई की टीम यूनिवर्सिटी में जांच करने के लिए पहुंची है।
Jharkhand Budget 2026-27: 1.28 लाख करोड़ का बजट पेश, चतरा में डॉ.भीमराव यूनिवर्सिटी का ऐलान
कई तरह की अनिमितता का आरोप
सीबीआई ने सेंट्रल यूनिवसिर्टी में अपनी दबिश दी है।मंगलवार को सीबीआई की एक बड़ी टीम यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंची और अपनी जांच की प्रक्रिया को शुरू किया। जिस समय सीबीआई की टीम सेंट्रल यूनिवर्सिटी पहुंची उस दौरान यूनिवर्सिटी में छात्र अपने-अपने क्लासरूम में पढ़ाई कर रहे थे, जैसे ही सीबीआई की टीम के आने की सूचना मिली, यूनिवर्सिटी कैंपस में हड़कंप मच गया। सीबीआई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुराने वित्तीय अनिमितता को लेकर यूनिवर्सिटी में जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार भवन निर्माण फंड के आवंटन के साथ-साथ सेंट्रल यूनिवर्सिटी में की गई नियुक्तियों की जांच एक साथ की जा रही है।
तेज बारिश के बीच जोरदार धमाका और जंगल में लग गई आग, चतरा विमान हादसे का खौफनाक मंजर
मोबाइल जब्त फाइलें खंगाल रही टीम
सीबीआई की टीम यूनिवर्सिटी पहुंचते ही कार्यालय में मौजूद सभी लोगों के फोन अपने पास जमा करवा लिए और सभी को बैठने को बोल दिया। यूनिवर्सिटी कार्यालय में दर्जनों फाइलों को सीबीआई की टीम खंगाल रही है। आपको बता दे की सेंट्रल यूनिवर्सिटी में सीबीआई की यह पहली छापेमारी नहीं है, पूर्व में भी सीबीआई की टीम यूनिवर्सिटी में अपनी दबिश डाल चुकी है।




