बिहार-झारखंड बॉडर पर हाथी ने जमकर मचाया उत्पात, नबीनगर के रास्ते पलामू में किया प्रवेश

बिहार-झारखंड बॉडर पर हाथी ने जमकर मचाया उत्पात, नबीनगर के रास्ते पलामू में किया प्रवेश

पलामूः बिहार-झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र के एकौनी गांव के पास जंगली हाथी ने दस्तक दे दी है। पूजा भट्ठा परिसर में कई झुग्गी-झोपड़ियों को हाथी ने तोड़ा, लोगों के घरों में रखे चावल-आटा समेत राशन के सामान को बर्बाद कर दिया है। हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

 

धनबाद के वासेपुर में देर रात चली गोली, फहीम खान के बेटे इकबाल के ड्राइवर बबली को अपराधियों ने मारी गोली
हाथी बरडीहा गांव के बगल से दक्षिण की ओर बढ़ रहा है। मोहम्मदगंज वन क्षेत्र के वनपाल गौरव निराला ने बताया कि वन विभाग को सूचना मिली है कि बिहार राज्य की ओर एक हाथी पलामू की सीमा में प्रवेश किया है। वन विभाग की ओर से उस क्षेत्र के लोगों को सतर्क कर दिया गया है। उस क्षेत्र के लिए जिले से आई टीम रवाना हो गई है, ताकि हाथी के मुवमेंट पर नजर रखी जा सके और अनहोनी को रोका जा सके। झारखंड में हाथियों का उत्पात खूब देखा गया है और कई लोगों की इसमें जान चली गई है। बताया जा रहा है कि ये हाथी औरंगाबाद जिले के नबीनगर के रास्ते पलामू में प्रवेश किया है।

See also  शरद पवार के हाथ से छीना NCP का सिंबल ,अजित पवार ही ‘घड़ी’ के असली मालिक, चुनाव आयोग का फ़ैसला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now