पीएचईडी के जेई शादीशुदा महिला के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़े गये, ग्रामीणों ने कर दी धुनाई

पीएचईडी के जेई शादीशुदा महिला के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़े गये, ग्रामीणों ने कर दी धुनाई

पलामूः चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित नेउरा गांव में पीएचईडी विभाग के जूनियर इंजीनियर को एक शादीशुदा महिला के साथ आपत्तिजनक स्थित में पकड़ा गया। इसके बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने जेई की जमकर धुनाई कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी जूनियर इंजीनियर का नाम सतीश कुमार है और छह महीने पहले ही उसका तबादला मेदिनीनगर में हुआ था। महिला उसी विभाग में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम करती है।

पति जिंदा होने के बाद भी 6 महिलाएं 10 साल से ले रहीं विधवा पेंशन, सोशल ऑडिट में पकड़ी गई गड़बड़ी
पति को पहले से था शक, दावत से लौटा अचानक
बताया जा रहा है कि महिला ने अपने पति और बच्चे को पास के गांव में दावत पर भेज दिया था और खुद घर पर रुकने की बात कही थी। पति को पहले से पत्नी के व्यवहार पर संदेह था। वह औपचारिक रूप से दावत में शामिल होने के लिए घर से निकला, लेकिन कुछ देर बाद चुपचाप वापस लौट आया। घर पहुंचने पर उसने बाहर एक अनजान बाइक खड़ी देखी। इससे उसका शक और गहरा गया। जब उसने दरवाजा खटखटाया तो पत्नी ने अंदर से दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटने लगे।
दबाव में खुला दरवाजा, अंदर मिला सरकारी कर्मचारी
ग्रामीणों के जुटने और दबाव बढ़ने के बाद आखिरकार दरवाजा खोला गया। अंदर एक सरकारी विभाग में कार्यरत जूनियर इंजीनियर सतीश कुमार मौजूद थे। ग्रामीणों ने दोनों को एक साथ देखकर आक्रोश जताया। देखते ही देखते मामला गरमा गया और कथित तौर पर जेई की पिटाई कर दी गई। घटना के बाद गांव में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। ग्रामीणों ने महिला से पूछा कि वह आगे किसके साथ रहना चाहती है। जानकारी के अनुसार, महिला ने अपने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया और कथित प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई।

गैंगस्टर प्रिंस खान की अचल संपत्ति नहीं बची, घर में हुई कुर्की जब्ती की कार्रवाई, ईट भी उखाड़ ले गई पुलिस
कानूनी कार्रवाई पर संशय, पुलिस ने दी जानकारी
मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर पंचायत और संभावित कानूनी कार्रवाई की चर्चा हो रही है। चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने पुष्टि की है कि एक सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। हालांकि, अब तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now