JMM सांसद महुआ माजी के बेटे सोमवित माजी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, BJP के प्रतिनिधिमंडल ने की शिकायत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 17, 2026

JMM सांसद महुआ माजी के बेटे सोमवित माजी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, BJP के प्रतिनिधिमंडल ने की शिकायत

रांचीः झारखंड में नगर निकाय चुनाव का प्रचार अपने चरम पर है। प्रत्याशी जनता को लुभाने के तमाम तरीके के हथकंडे अपना रहे है। इसी बीच जेएमएम की राज्यसभा सांसद महुआ माजी के बेटे सोमवित माजी पर जनता को प्रलोभन देने का आरोप लगा है।सोमवित माजी रांची नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 से पार्षद के लिए खड़े हैं। सोमवित माजी के खिलाफ लिखित शिकायत करने मंगलवार को सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधिमंडल राज्य निर्वाचन आयोग के दफ्तर पहुंचा।

रांची में मर्सिडीज ने बाइक को मारी टक्कर, बोनट पर युवक को घुमाने और मारपीट का आरोप
प्रमाण के तौर पर आयोग को वीडियो क्लिप सौंपा
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद को लिखित शिकायत करते हुए भाजपा नेता सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि रांची नगर निगम में वार्ड नंबर 18 से डॉ. महुआ माजी के बेटे सोमवित माजी चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा नेता का आरोप है कि एक सभा में जिसमें सोमवित माजी का फोटो लगा है वहां सोमवित माजी के समर्थन में मतदान करने लिए तीन हजार रुपये प्रति वोट की घोषणा की गई है। उस घोषणा का वीडियो पेन ड्राइव में आयोग को उपलब्ध कराया गया है।

See also  झारखंड सिपाही भर्ती दौड़ में मृत अभ्यर्थियों के आश्रितों को मिलेंगे चार-चार लाख

15 JAS अधिकारी बनेंगे IAS, UPSC ने दी मंजूरी
राज्य निर्वाचन आयोग से कार्रवाई की मांग
भाजपा नेता सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि खुलेआम प्रति वोट पैसे देने की घोषणा की गई है। इससे वार्ड 18 के मतदाता सशंकित हैं कि सरकार के इशारे पर कोई बड़ा कांड उनके समर्थित प्रत्याशी कर सकते हैं। ऐसे में मतदाताओं के अंदर डर का माहौल है।प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से आग्रह किया कि वार्ड नंबर 18 के प्रत्याशी सोमवित माजी और प्रति वोट तीन हजार रुपये की घोषणा करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई हो। आयोग ने आश्वस्त किया है कि मामले की जांच की जाएगी।भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में अनिल कुमार सिंह भी शामिल थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now