रांची, बीजेपी ने आरोप लगाया है कि पीएम मोदी के कार्यक्रम के समापन के उपरांत मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा सीएम हेमंत के बयान में कुछ ऐसे अंश जोड़कर प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है जिसका मंच से सीएम ने अपने संबोधन में उल्लेख किया तक नहीं किया। झारखंड सरकार के पीआरडी विभाग (सीएमओ) द्वारा जारी विज्ञप्ति में जिक्र है कि सीएम ने प्रधानमंत्री के समक्ष आदिवासी धर्म कोड के आशय में माँग को दुहराया। जबकि मुख्य विपक्षी दल भाजपा का दावा है कि सार्वजनिक मंच से मुख्यमंत्री ने ऐसा कोई आग्रह नहीं किया है।
भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले को उच्च श्रेणि का षड्यंत्र बताते हुए राज्य सरकार पर जुबानी हमला बोला है। प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस मामले में स्थिति स्पष्ट करने की माँग करते हुए कहा है कि सीएम को प्रधानमंत्री की सभा में अपने भाषण का वो अंश सार्वजनिक करनी चाहिए जिसमें उन्होंने आदिवासी धर्म कोड की माँग रखी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा पहले भी कहती रही है कि राज्य के अधिकारी हेमंत सरकार के टूल्स बने हुए हैं,जिसका ताजा उदाहरण विज्ञप्ति है।




