सहरसा मेयर बैन प्रिया पर भ्रष्टाचार के आरोप, हर महीने 50 लाख के गबन को लेकर होगी FIR

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 12, 2026

सहरसाः नगर विकास एवं आवास विभाग ने सहरसा की मेयर बैन प्रिया, उनके निजी सचिव राजीव कुमार और उनकी पत्नी पर सरकारी राशि के दुरुपयोग के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। उन पर स्ट्रीट और डेकोरेटिव लाइट के रखरखाव में हर माह लगभग 50 लाख रुपये के गबन का आरोप है। एक जांच समिति ने उनकी भूमिका संदिग्ध पाई थी, जिसके बाद विभाग ने यह कार्रवाई की।

पटना में बुजुर्ग की दिनदहाड़े हत्या, परिवार वालों को फुफेरे भाई पर शक
सहरसा के कोसी कॉलोनी निवासी राहुल कुमार पासवान की शिकायत पर जिलाधिकारी द्वारा गठित त्रि-स्तरीय जांच समिति ने इन सभी की भूमिका को संदिग्ध पाया था। जांच में खुलासा हुआ कि मेयर ने अपने निजी सचिव की पत्नी की दो कंपनियों, ‘Aim of People’ और ‘Narishakti Infratech’, को काम आवंटित कर करोड़ों रुपये का अवैध लेनदेन किया। विभाग ने नगर आयुक्त को तीन दिनों के अंदर FIR दर्ज कर रिपोर्ट सौंपने और संलिप्त सरकारी कर्मचारियों पर एक हफ्ते में कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

See also  नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री जेल से हुए फरार! Gen-Z Protest के बाद सामने आई चौंकाने वाली बात

image 14

समस्तीपुर में युवक और महिला को मारी गोली, भीड़ ने बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला
करोड़ों का हेरफेर
जांच समिति की रिपोर्ट के मुताबिक, सहरसा नगर निगम में स्ट्रीट लाइट और मेंटेनेंस के नाम पर धन की बंदरबांट की गई। मेयर पर आरोप है कि उन्होंने बिना किसी उचित मूल्यांकन या गुण-दोष की जांच किए अपने निजी सचिव राजीव झा की पत्नी की कंपनियों को ठेके दिए। इन दोनों कंपनियों के बैंक खातों के बीच करोड़ों रुपये का संदिग्ध लेनदेन पाया गया है, जो सीधे तौर पर भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now