रांची में थार ने 6 लोगों को कुचला, एक की मौत, 5 घायल, पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 12, 2026

रांची में देर रात बेकाबू थार ने 6 लोगों को कुचला, एक की मौत, 5 घायल

रांचीः चुटिया रेलवे कॉलोनी स्थित एक व्यक्ति के गृह प्रवेश में आये कुछ व्यक्तियों को बुधवार देर रात तेज रफ्तार थार ने रौंद दिया। इसमें हटिया सिंहमोड़ के रहने वाले धमेंद्र कुमार नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्नपूर्णा नायडू, कुणाल नायडू, संदीप महतो, प्रशांत गौरव और अमित सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद घायल लोगों को इलाज के लिए गुरुनानक अस्पताल ले जाया गया।

झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, कार्मिक प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने जारी की अधिसूचना
ऐसे हुई घटनाः गृह प्रवेश कार्यक्रम से भोजन करने के बाद निकल रहे लोगों को स्टेशन की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थार ने अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति मच गयी। पांचों लोगों को रौंदने और धक्का मारने के बाद गाड़ी का ड्राइवर डोरंडा की ओर भाग निकला। सूचना मिलने के बाद चुटिया पुलिस और आरपीएफ की पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली। इधर चुटिया पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी के माध्यम से धक्का मारनेवाली गाड़ी के चालक आलोक को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हादसे के समय थार में मौजूद लोगों के बारे में जानकारी ले रही है।

See also  रांची के एकलव्य हॉकी सेंटर में खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार, शिकायत के बाद कोच सुधीर गोला हटाए गए

BJP विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी पर अलकतरा घोटाले में आरोप तय, CBI के स्पेशल कोर्ट की कार्रवाई
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायल हो गये लोगों को तत्काल नजदीकी गुरुनानक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने धमेंद्र को मृत घोषित कर दिया। अन्नपूर्णा नायडू की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। रेफर किये जाने की बात पर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। बाद में पुलिस ने इलाज शुरू कराया। रेलवे में टीसी अन्नपूर्णा नायडू और उनका 22 साल का बेटा कुणाल नायडू घटना के समय स्कूटी से वहां से गुजर रहे थे। दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, आयोजन स्थल के पास सड़क किनारे पंडाल लगाया गया था, जहां लोग खड़े थे। अन्नपूर्णा नायडू के सिर में गंभीर चोट आयी है, जबकि कुणाल नायडू का पैर टूट गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now