- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

देखते हैं बुलेट ट्रेन का सपना; गाजियाबाद से दिल्ली पहुंचने में रांची राजधानी को लगे घंटों, बीजेपी के पूर्व सांसद ने निकाला गुस्सा

Ranchi_rajdhani

रांची–नई दिल्ली रूट की रांची राजधानी एक्सप्रेस (12453) के संचालन पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। झारखंड के चतरा से पूर्व लोकसभा सांसद सुनील सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रेलवे व्यवस्था और कैटरिंग सेवाओं की कड़ी आलोचना की है।

सुनील सिंह ने अपने पोस्ट में कहा कि ट्रेन ग़ाज़ियाबाद से पिछले दो घंटे से नई दिल्ली नहीं पहुंच पाई, जबकि इस दौरान यात्रियों को न तो खाना मिला और न ही पानी। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यात्रियों की गलती सिर्फ़ इतनी है कि वे “बुलेट ट्रेन में सफ़र” का सपना देखते हैं?

sunil singh
Screenshot

पूर्व सांसद ने पोस्ट में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग करते हुए पूछा कि क्या इस लापरवाही के लिए कैटरर पर कोई कार्रवाई होगी। साथ ही उन्होंने Indian Railways की सूचना सेवा को भी इस मुद्दे पर ध्यान दिलाया।

इस घटना से यात्रियों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। जानकारों का कहना है कि राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेन में इस तरह की अव्यवस्था रेलवे की तैयारियों और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करती है। अब देखने वाली बात यह होगी कि रेलवे प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है और क्या जिम्मेदारों पर कार्रवाई होती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now