दरभंगा में मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या से आक्रोश, नाराज लोगों ने गाड़ी फूंकी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 8, 2026

दरभंगा में मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या से आक्रोश, नाराज लोगों ने गाड़ी फूंकी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

दरभंगाः शनिवार देर शाम से लेकर रविवार तक दरभंगा में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हुई हत्या से आक्रोश का माहौल है। उग्र लोग सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे है। पुलिस और पब्लिक आमने सामने हो गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव हुआ है। सुंदरबेला मंदिर के पास दुष्कर्म के आरोपी को सौंपने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया। पुलिस पर पथराव के बाद उग्र लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

दरभंगा में दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या, आक्रोशित लोगों ने आरोपी के दुकान में लगाई आग
दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि भीड़ की मांग थी कि कल की घटना में गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी को उन्हें सौंप दिया जाए, जिसे पुलिस ने पूरी तरह से अवैधानिक और अनुचित करार दिया है। जिसके बाद भीड़ उग्र हो गई। मामले की मॉनिटरिंग कर रहे जिलाधिकारी ने कहा कि परिवार के लोग पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं, लेकिन कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

See also  चर्चित कथावाचक श्रवण दास जी महाराज गिरफ्तार, महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप

 

राजगीर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत मामले में नया मोड़, नागा प्रसाद ने मां-बहन की हत्या के बाद कर ली खुदकुशी
विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत पटवा पोखर पर शनिवार देर शाम 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गयी।बच्ची देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजन के द्वारा खोजबीन शुरू की गयी। एक गली में आवारा कुत्तों के द्वारा भोकने के दौरान परिजनों को शक हुआ तो उस तरफ भागे।देखा तालाब किनारे दीवार के उस पार बच्ची का शव पड़ा है।
दृश्य को देखते ही परिजनों ने चिल्लाना शुरू किया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने ही पहले विश्वविद्यालय थाना की पुलिस घटनास्थान पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई। जांच के दौरान पता चला कि तीन बच्ची एक साथ तालाब किनारे खेल रही थी।आरोपी ने बच्चियों को पकड़ना चाहा तो एक बच्ची पकड़ा गयी। आरोपी ने उसको जबरदस्ती उठाकर अंधेरे में ले गया और दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी।

कोडरमा से गायब बिरहोर जनजाति के 10 बच्चे सकुशल बिहार से बरामद, श्रार्द्धकर्म का भोज खाने गए थे सभी
मौके से दो बच्ची वहां से भागने में सफल रही। जब घटना की चर्चा हुई तो बच्चियों ने कहा कि हम उसे पहचानते हैं। उसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी का चेहरा दिखया तो बच्चियों ने पहचान की। इसके बाद आरोपी विकास महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कपड़े पर भी खून के धब्बे थे। उसे गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले गयी, लेकिन लोगों की मांग है कि आरोपी को उनके हवाले कर दिया जाए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now