लोकसभा में स्पीकर चेयर पर पेपर उछालने वाले 8 सांसद बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल-प्रियंका ने किया प्रदर्शन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 3, 2026

लोकसभा में स्पीकर चेयर पर पेपर उछालने वाले 8 सांसद बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल-प्रियंका ने किया प्रदर्शन

डेस्कः लोकसभा में मंगलवार को राहुल गांधी के भाषण के दौरान खूब हंगामा हुआ। इसी दौरान विपक्ष के सांसद स्पीकर की ओर पेपर फेंकने लगे और टेबल पर चढ़ने की कोशिश करने लगे। इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष के आठ सांसदों को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया। निलंबित सांसद कांग्रेस और सीपीएम से हैं।
सांसदों के निलंबन के खिलाफ विपक्ष के सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया जिसमें राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा शामिल हुए। विपक्ष के जिन लोकसभा सांसदों को निलंबित किया गया है उसमें कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, डीन कुरियाकोस, किरण कुमार रेड्डी और मणिकम टैगोर के साथ-साथ गुरजीत सिंह औजला, हिबी ईडन, प्रशांत पोडोले और एस वेंकटेश्वरन शामिल हैं।उन्हें सदन में कागज उछालने और आसन की अवमानना करने के मामले में मौजूदा सत्र की शेष अवधि के लिए लोकसभा से निलंबित किया गया।

 

WhatsApp को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार,’आपकी पॉलिसी गुमराह करने वाली, हमें दिक्कत होती है तो बिहार का आदमी कैसे समझेगा’
राहुल के चीन मुद्दे पर भड़का मामला
इससे पहले संसद की कार्यवाही आज मंगलवार को भी सुचारू रूप से नहीं चल सकी। 2 बजे संसद की कार्यवाही जब शुरू हुई तो राहुल गांधी ने अपना भाषण शुरू किया। लेकिन उनकी ओर से चीन और अमेरिका डील का मुद्दा उठाए जाने को लेकर हंगामा शुरू हो गया। पीठासीन स्पीकर ने बार-बार राहुल को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलने को कहा।
लेकिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार चीन का मुद्दा उठाते रहे, जिसके बाद स्पीकर ने उन्हें बोलने से मना कर दिया और यहीं से हंगामा शुरू हो गया। हंगामे के बीच विपक्षी सांसद टेबल पर चढ़ने लगे तो कुछ सांसदों ने हवा में आसन की ओर पेपर फेंकना शुरू कर दिया।हंगामे को देखते हुए सदन की कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।
हालांकि कार्यवाही जब फिर से शुरू हुई तो 8 विपक्षी सांसदों को हंगामा करने की वजह से निलंबित कर दिया गया। इस कार्रवाई से विपक्षी सांसद भड़क गए और शोर मचाने लगे, जिससे कार्रवाई कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
लोकसभा में नहीं बोल पाने के बाद संसद के बाहर राहुल गांधी ने दावा किया कि पीएम नरेंद्र मोदी को कंप्रोमाइज्ड (दबाव में) किया जा चुका है, इसलिए उन्होंने अमेरिका के साथ व्यापार समझौता किया है। उन्होंने संसद परिसर में यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री ने इस समझौते के जरिए देश को बेच दिया है और वह इस बात से डरे हुए हैं कि उनकी छवि का गुब्बारा कहीं फूट न जाए।

See also  बहरागोड़ा में मिले 227 किलो के बम की सेना ने की जांच, किया जायेगा डिफ्यूज, दूसरा संदिग्ध सिलेंडर मिलने से सनसनी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now