सेरेंगसिया में शहीदों को नमन: 197 विकास योजनाओं की सौगात, 3.77 लाख लाभार्थियों को परिसंपत्ति वितरण

hemant soren in serangasia

चाईबासा: मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोटो प्रखंड स्थित सेरेंगसिया में आयोजित शहीदों को नमन सह परियोजना शिलान्यास–उद्घाटन एवं परिसंपत्ति वितरण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सेरेंगसिया शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करने वाले अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

197 योजनाओं का शिलान्यास–उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने 398 करोड़ 19 लाख 35 हजार 298 रुपये की लागत से 197 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इनमें

  • 122 योजनाओं का शिलान्यास: 224 करोड़ 78 लाख 77 हजार 843 रुपये
  • 75 योजनाओं का उद्घाटन: 173 करोड़ 40 लाख 57 हजार 405 रुपये
    शामिल हैं।

3.77 लाख लाभार्थियों को परिसंपत्तियां, 1479 युवाओं को नियुक्ति पत्र

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत 3 लाख 77 हजार 256 लाभार्थियों के बीच 637 करोड़ 43 लाख 13 हजार 500 रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। साथ ही 1479 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

“शहीदों का सम्मान हमारी परंपरा”

मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर शहीदों का सम्मान हमारी संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। इसे और मजबूती से आगे बढ़ाते हुए आने वाली पीढ़ियों तक शहादत की गाथा पहुंचाना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि सेरेंगसिया की यह धरती स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों के बलिदान की साक्षी रही है।

आदिवासी संघर्ष और विरासत

मुख्यमंत्री ने कहा कि देशव्यापी आज़ादी की लड़ाई शुरू होने से पहले ही यहां के आदिवासियों ने अंग्रेजों के अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया। अपनी पहचान और जल–जंगल–जमीन की रक्षा के लिए उन्होंने सब कुछ न्योछावर कर दिया—यह विरासत झारखंड की पहचान है।

WhatsApp Image 2026 02 02 at 16.58.49 scaled

विकास की रफ्तार तेज

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हेडक्वार्टर से नहीं, गांवों से चल रही है। योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है और झारखंड विकास के हर मोर्चे पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

WhatsApp Image 2026 02 02 at 17.03.34 scaled

सर्वांगीण सशक्तिकरण पर जोर

उन्होंने कहा कि आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और बौद्धिक रूप से मजबूत हुए बिना प्रगति संभव नहीं। सरकार शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है—गरीब और जरूरतमंद बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी और उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई जा रही हैं।

आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प

मुख्यमंत्री ने बताया कि महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना सहित कई पहलें चल रही हैं, ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सकें।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now