रांची में वकील के परिवार ने किया सुसाइड अटेंप्ट: :इकलौते बेटे की हुई मौत, मां-नाबालिग बेटी अस्पताल में इलाजरत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 2, 2026

रांची में वकील के परिवार ने किया सुसाइड अटेंप्ट: :इकलौते बेटे की हुई मौत, मां-नाबालिग बेटी अस्पताल में इलाजरत

रांचीः राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कडरू न्यू एजी कॉलोनी के मंदिर मार्ग में एक ही परिवार के तीन लोगों ने सुसाइड करने की कोशिश की। इसमें घर के इकलौते बेटे की मौत हो गई। जबकि मां और नाबालिग बेटी गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल में इलाजरत है।

रांची में ACB की बड़ी कार्रवाई, बुंडू में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, परिवार के बेटे मिहिर ने पहले आत्महत्या की। बताया जा रहा है कि मिहिर सीए की पढ़ाई कर कोलकाता से हाल ही में रांची लौटा था और कथित तौर पर उसकी नौकरी एक निजी कंपनी में लगी थी।
वहीं, मिहिर की मां स्नेहा अखोरी, जो पेशे से हाईकोर्ट की अधिवक्ता हैं, ने भी आत्महत्या की कोशिश की हैं। परिवार की 14 वर्षीय बेटी ने भी सुसाइड की कोशिश की है। दोनों को गंभीर अवस्था में गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

See also  छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा,10 मजदूरों की मौत 15 घायल

रांची सुजाता चौक पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल, PCR ड्राइवर सस्पेंड
घटना की सूचना मिलते ही अरगोड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है।पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के प्रयास के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now