- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

ऐतिहासिक होगा पीएम मोदी का झारखंड दौरा, राँची में रोड शो, खूँटी में जनसभा की तैयारियाँ पूरी

जनजातीय गौरव दिवस  यानि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को मनाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राँची आ रहे हैं । पीएम मोदी के दो दिनों के कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतज़ाम तो कर ही लिए है साथ ही बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की टीम भी खूँटी में पीएम मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए रात दिन जुटी है ।

पीएम मोदी का कार्यक्रम इस तरह है

—बिरसा मुंडा की जन्मस्स्थान उलिहातू में 15 नवंबर रहेंगे

– 14 नवंबर को रांची पहुंचेंगे प्रधानमंत्री, रोड शो करेंगे पीएम मोदी

– खूंटी में जनसभा को संबोधित करेंगे और बिरसा मुंडा के वंशजों से मुलाक़ात करेंगे

  खूंटी से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत होगी

-आईआटी धनबाद और आईआईएम रांची के नए भवन का आनलाइन करेंगे उद्घाटन

मोदी कई नई योजनाओं का एलान भी कर सकते हैं

प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के लिए 14 नवंबर की शाम को ही रांची पहुंच जाएंगे। यहां वह राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। 15 नवंबर को खूंटी जाने से पहले रांची में रोड शो भी करेंगे। 15 नवंबर को ही झारखंड का स्थापना दिवस भी है। इस कारण इस मौके पर प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर लोगों में विशेष उत्साह है।  प्रधानमंत्री 15 नवंबर को उलिहातू से ही पूरे देश के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत करेंगे, जिसके माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराते हुए उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उलिहातू से पीएम झारखंड के कई तकनीकी संस्थानों के नए भवनों का उद्घाटन भी करेंगे। खूंटी के  बिरसा कॉलेज मैदान में जनसभा में प्रधानमंत्री कई योजनाओं की ऐलान भी कर सकते हैं।

See also  धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथिः राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समाधि स्थल जाकर दी श्रद्धांजलि

खूंटी से सांसद और जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर खूंटी में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अर्जुन मुंडा ने जिला स्तरीय अधिकारियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। मुंडा ने  जनजातीय गौरव दिवस हैशटैग के इस्तेमाल की सलाह भी दी है ।, रांची में प्रदेश भाजपा कार्यालय में भी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को टास्क सौंपे गए। जगह-जगह दीवारों को झारखंड की पारंपरिक सोहराय पेंटिंग से सजाया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को रात लगभग आठ बजे विशेष विमान से रांची पहुंचेंगे। रांची में बिरसा मुंडा संग्रहालय के दौरे का भी कार्यक्रम है । खूंटी के उलिहातू में कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पीएम मोदी  यहां भगवान बिरसा मुंडा के परिजनों से बातचीत भी करेंगे। खूंटी में प्रधानमंत्री लगभग ढाई घंटे बिताएंगे। यहां प्रधानमंत्री ट्राइबल प्रदर्शन का अवलोकन करेंगे और ट्राइबल एचीवर्स से बातचीत भी करेंगे।

See also  मयंक सिंह ने किया कई बड़े खुलासे, गैंगस्टर अमन साहू के लिए विदेश से भेजता था हथियार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now