रांची के लक्ष्मी ज्वेलर्स में बड़ी लूट की साजिश नाकाम, पुलिस ने दो अपराधी को किया गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 29, 2026

रांची के लक्ष्मी ज्वेलर्स में बड़ी लूट की साजिश नाकाम, पुलिस ने दो अपराधी को किया गिरफ्तार

रांचीः लालपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ी आपराधिक वारदात होने से पहले ही पुलिस ने उसे नाकाम कर दिया। लक्ष्मी ज्वेलर्स में लूट के इरादे से पहुंचे दो बदमाशों को लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार और उनकी टीम ने मौके पर ही धर दबोचा।जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी काफी देर से ज्वेलरी दुकान के आसपास संदिग्ध तरीके से घूम रहे थे। पुलिस को उनकी गतिविधियों पर शक हुआ। इसी दौरान जब बदमाश दुकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने की कोशिश करने लगे, तभी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया।

बाबा राइस मिल के कई ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, कैश और कागजातों की हो रही हैं जांच

बदमाशों को पकड़ने के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने भी पुलिस की मदद की। स्थानीय लोगों की सतर्कता और सहयोग से किसी बड़ी घटना को होने से पहले ही रोक दिया गया। इस दौरान इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी बन गया। बताया जा रहा है कि रांची के एसएसपी राकेश रंजन राजधानी में बढ़ते अपराध को लेकर काफी गंभीर हैं। उनके निर्देश पर शहर के कई इलाकों में पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है और लगातार गश्त की जा रही है। इसी सतर्कता का नतीजा है कि लालपुर में बड़ी लूट की साजिश समय रहते नाकाम हो सकी।

See also  सूर्या हांसदा एनकाउंट CID ने किया टेकओवर, DGP के आदेश पर जांच शुरू
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now