पटनाः बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किये है। बिहार प्रशासनिक सेवा के 51 अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 28 जनवरी 2026 को जारी अधिसूचना में अपर सचिव, संयुक्त सचिव, उप सचिव, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी और अन्य स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. कई जिलों में SDO और ADM स्तर के बदलाव से स्थानीय प्रशासन पर सीधा असर पड़ेगा।

बिहार के मजदूर और उसके 2 साल के बच्चे की तमिलनाडू में हत्या, पत्नी के मर्डर की भी आशंका
अपर सचिव और संयुक्त सचिव स्तर पर बदलाव: अधिसूचना के अनुसार, अशोक कुमार मंडल को पटना का अपर समाहर्ता (विशेष कार्यक्रम) बनाया गया है। तारानंद महतो को कला एवं संस्कृति विभाग में अपर सचिव का पद सौंपा गया है। मृणायक दास स्वास्थ्य विभाग में अपर सचिव बने हैं। अमरेश कुमार अमर को महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त कार्यालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है।

पटना में NEET छात्रा की मौत का मामलाः 10 लोगों का और लिया गया सैंपल, हॉस्टल संचालक का बेटा भी SIT के रडार पर
देखें पूरी लिस्ट













