- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बाबा राइस मिल के कई ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, कैश और कागजातों की हो रही हैं जांच

बाबा राइस मिल के कई ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, कैश और कागजातों की हो रही हैं जांच

रांचीः गुरुवार की सुबह आयकर विभाग ने रांची सहित कई जिलों में बाबा राइस मिल के ठिकानों पर छापेमारी की है। रांची के कांके रोड़, रातू रोड़, बरियातू, हरमू, नगड़ी में आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है।रांची के अलावा हजारीबाग और जमशेदपुर में छापेमारी किये जाने की सूचना है।

राहुल और खरगे ने सुलझाया झारखंड में मंत्री-विधायक के बीच का विवाद, आपसी तालमेल और कार्यकर्ताओं की बात सुनने का निर्देश
आयकर विभाग की टीम ने 2026 में ये पहली बड़ी कार्रवाई की है।आयकर विभाग की इस कार्रवाई का कारण बाबा राइस मिल में संभावित अनियमितताओं की शिकायत बताई जा रही हैं। टीम ने मिल के संचालन, लेन-देन और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी हैं।आयकर विभाग की टीम सभी कैश ट्रांजेक्शन, बिल और अन्य वित्तीय दस्तावेजों को खंगाल रही हैं। इसके तहत चालू लेन-देन, खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड और अन्य जरूरी कागजातों की भी पड़ताल की जा रही हैं।

See also  चाईबासा में पूर्व उपप्रमुख का मर्डर, नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में कर दी गोली मारकर हत्या
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now