गिरिडीह में दो आदिवासी लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, जतरा मेला देखने गई थी दोनों पीड़ित

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 27, 2026

छात्रा की मांग में जबरन भरा सिंदूर, फिर पिस्तौल की नोक पर किया दुष्कर्म

गिरिडीहः पीरटांड प्रखंड अंतर्गत दो आदिवासी लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना रविवार-सोमवार की रात 12 बजे के बाद की बतायी जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस हरकत में आयी और आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है।

उद्योगपति कैरव गांधी को पुलिस ने किया बरामद, जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में जतरा मेला लगा हुआ है। इसी जतरा मेला में दो लड़कियों संग गांव के कुछ परिचित आए थे। सभी मेला घूम रहे थे। इसी बीच मध्य रात्रि के दौरान साथ में आए लोग बिछड़ गए। दोनों लड़कियां अपने ही परिचित युवक के साथ वापस घर की तरफ आने लगी। इस बीच छह-सात युवकों ने इन्हें घेर लिया। दोनों नाबालिग संग आ रहे युवक की पिटाई की और उसे भगा दिया। फिर दोनों लड़कियों को खेत की तरफ ले गए और वहीं पर दोनों संग गलत किया गया।

See also  मोंगिया स्टील के चेयरमैन गुणवंत सिंह मोंगिया को मिली धमकी, 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई, FIR दर्ज

दुमका में 100 रुपये के विवाद में युवक ने की चचेरे भाई की हत्या, प्रेमिका पर बुरी नजर रखने को लेकर पहले से नाराज था आरोपी
घटना के बाद सोमवार मामले की जानकारी हरलाडीह ओपी पुलिस को लगी। सूचना जिले के पुलिस कप्तान डॉ बिमल कुमार को दी गई। सूचना मिलते ही एसपी ने डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार को तुरंत ही हरलाडीह भेजा। यहां महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया। इसके बाद घटना की जानकारी लेते हुए जांच शुरू की गई। महिला पुलिसकर्मियों ने दोनों बच्चियों से पूरी घटना की जानकारी लेते हुए पूरी घटना से एसडीपीओ को अवगत करवाया। एसडीपीओ ने भी घटना की जानकारी ली। जिस युवक को पीटा गया था उससे भी पूछताछ की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now