गढ़वा में हेरोइन तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 22, 2026

गढ़वा में हेरोइन तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

गढ़वा :  पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन तस्करी के एक सक्रिय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई सुनियोजित छापेमारी में पुलिस ने दो तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कुल 3.73 ग्राम हेरोइन और एक डिजिटल वेट मशीन बरामद की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित रमेश पासवान उर्फ कइल उर्फ कैलाश पासवान, पिता हरिचरण पासवान, निवासी नगवां मुहल्ला, थाना गढ़वा, पूर्व में कई संगीन मामलों में जेल जा चुका है और लंबे समय से हेरोइन के अवैध धंधे में संलिप्त था। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

पलामू में वन्यजीव तस्करी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़, 61 गिरफ्तार, भारी मात्रा में खाल व अवशेष बरामद

See also  पटना एयरपोर्ट पर यात्री मोहम्मद राशिद के बैग से मिले कारतूस, हैदराबाद के रास्ते जा रहा था मस्कट

छापेमारी दल ने रमेश पासवान के घर पर दबिश दी, जहां से 1.53 ग्राम हेरोइन और एक डिजिटल वेट मशीन बरामद की गई। पूछताछ के दौरान रमेश ने हेरोइन तस्करी में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि वह जीतू उर्फ जीतेंद्र से हेरोइन खरीदता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेराल थाना क्षेत्र का एक युवक हेरोइन लेकर बिक्री के लिए निकला है। इस अहम जानकारी पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मेराल थाना क्षेत्र में नाकेबंदी की। खजुरी ओवरब्रिज के पास एक युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पाकेट से 2.20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

चाईबासा के सारंडा में भीषण मुठभेड़, एक करोड़ का इनामी नक्सली अनल दा मारा गया, 15 नक्सली ढेर

पकड़े गए युवक की पहचान अकबर अंसारी (26 वर्ष), पिता सफीक अंसारी, ग्राम रेडवा-चरका पत्थर, थाना मेराल के रूप में की गई। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जब्त सामग्री को विधिवत जप्ती सूची में दर्ज किया है और न्यायिक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। इस कार्रवाई में प्रशिक्षु डीएसपी चिरंजीव मंडल, गढ़वा थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी, मेराल थाना प्रभारी विष्णुकांत, पुअनि अविनाश राज, पुअनि आदित्य कुमार नायक, पुअनि प्रदीप केशरी, सअनि अभिमन्यु कुमार सिंह, सअनि अरविंद दूबे सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे।

See also  गढ़वा में रफ्तार का कहर: दो सड़क हादसों में 4 की दर्दनाक मौत, 2 घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now