गुमला पुलिस ने करीब एक करोड़ का गांजा किया बरामद, 4 गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 19, 2026

गुमला पुलिस ने करीब एक करोड़ का गांजा किया बरामद, 4 गिरफ्तार

गुमलाः पुलिस को गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 132 किलो गांजा बरामद किया है। 4 गांजा तस्कर भी गिरफ्तार हुए हैं। गांजा को हुंडई कार व स्कॉर्पियो से ओडिशा राज्य से गुमला लाया जा रहा था। पालकोट पुलिस व क्यूआरटी (Quick Response Team) ने एकदम सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा को जब्त किया। बताया जा रहा है कि 132 किलो गांजा की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। गुमला के पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमां ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गुमला जिला के पालकोट थाना क्षेत्र में एक काला रंग का हुंडई कार एवं एक सफेद रंग के स्कॉर्पियो वाहन से नशीले पदार्थ (गांजा) की तस्करी की जा रही है।

गढ़वा में लव जिहादः शादी का झांसा देकर यौन शोषण; मन भरा तो दोस्त को सौंपा, गर्भपात भी कराया
चेकपोस्ट लगाकर की गई चेकिंग, तब पकड़ाए स्मगलर
इस सूचना की जांच के लिए बसिया अनुमंडल के एसडीपीओ नाजिर अख्तर के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। साथ ही उस टीम में पालकोट थाना की पुलिस व क्यूआरटी को भी शामिल किया गया। रविवार की सुबह-सुबह पालकोट थाना के दतली डैम पुल के समीप जंगल के पास पुलिस और क्यूआरटी टीम द्वारा चेकनाका लगाया गया। उक्त स्थल में वाहन चेकिंग के दौरान सूचना के अनुसार संदेह वाले वाहनों को रोका गया। सभी वाहनों की बारी-बारी और अज्ञात व्यक्तियों की तालाशी ली गयी। तभी हुंडई कार और स्कॉर्पियो वाहन की तलाशी के दौरान गाड़ी में नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया गया। गाड़ी में बैठे लोगों से पूछे जाने पर उन लोगों ने बताया कि लगभग 132 किलोग्राम गांजा है। गांजा को जब्त किया गया और तस्करी में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

See also  JJMP के सबजोनल सदस्य रामदेव लोहरा समेत 4 उग्रवादी गिरफ्तार, 5 लाख का इनामी भी शामिल, गुमला पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

झारखंड के लातेहार में भीषण सड़क हादसा, छत्तीसगढ़ से आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत, 25 घायल
तस्करों के पास से बरामद सामान
132 किलो ग्राम गांजा
एक काला रंग का हुंडई कार
एक सफेद रंग का स्कॉर्पियो
चार मोबाइल फोन
गिरफ्तार गांजा तस्कर
अमीत साहू, पिता – मुखलु साहू, गांव कसीरा, थाना गुमला.
प्रदीप गोप उर्फ पिंटू, पिता – एतवा गोप, गांव भंडरिया, थाना गुमला.
शिव कुमार साहू, पिता – रामलखन साहू, गांव लांजी, थाना गुमला.
कुलदीप प्रसाद साहू, पिता – यदुनाथ साहू, गांव मुरगू, थाना सिसई.
छापेमारी दल में शामिल लोग
बसिया अनुमंडल के SDPO नाजिर अख्तर, पालकोट के थानेदार तरूण कुमार, पालकोट थाना के सहायक अनुसंधान निरीक्षक देवनारायण महतो, पालकोट थाना के सशस्त्र बल व गुमला की क्यूआरटी थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now