- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

ट्रेन हादसाः स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर, 21 की मौत और कई घायल

Spain-Train-Accident-

डेस्कः रविवार को दक्षिणी स्पेन में एक तेज रफ़्तार ट्रेन के पटरी से उतर जाने से कम से कम 21 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन उल्टी दिशा में ट्रैक पर चली गई और सामने से आ रही दूसरी ट्रेन से टकरा गई।

स्पेन की रेल संस्था ADIF ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करके बताया कि मलागा और मैड्रिड के बीच शाम की ट्रेन पटरी से उतर गई और मैड्रिड से हुएलवा (जो स्पेन का एक और दक्षिणी शहर है) जा रही दूसरी ट्रेन से टकरा गई।

यह घटना स्पेन के कॉर्डोबा में एडम्यूज स्टेशन के पास शाम 5:40 बजे GMT (रात 11:10 बजे IST) हुई। ADIF ने बताया कि इर्यो 6189 मालागा-से-मैड्रिड ट्रेन एडम्यूज में पटरी से उतर गई और पास वाली पटरी पर चली गई। बगल वाली पटरी पर जो ट्रेन थी वह मैड्रिड से हुएल्वा जाने वाली ट्रेन थी और वह भी पटरी से उतर गई थी।

See also  बिहार में बन रहा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल, इलाज के लिए होंगे 5462 बेड, हेलीपैड की होगी व्यवस्था

MPLADS फंड: हजारीबाग के मनीष जायसवाल का खर्च शून्य, चतरा सांसद फिसड्डी, निशिकांत ने सिर्फ एक काम किया, सुखदेव भगत अव्वल

इस घटना के बाद मैड्रिड और अंडालूसिया के बीच हाई-स्पीड सर्विस बाधित हो गई है। इस बीच, मैड्रिड, टोलेडो, स्यूदाद रियल और पुएर्टोल्लानो के बीच कमर्शियल सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। इर्यो एक इटैलियन-संचालित प्राइवेट रेल ऑपरेटर है। अंडालूसिया इमरजेंसी सर्विसेज ने सोशल मीडिया पर बताया कि सभी रेल ट्रैफिक रोक दिया गया है और इमरजेंसी सेवाएं मौके पर पहुंच रही हैं।

इस हफ्ते की शुरुआत में ट्रेन के पटरी से उतरने की एक ऐसी ही घटना थाईलैंड में हुई थी, जिसमें एक क्रेन गिरने से ट्रेन पटरी से उतर गई। इस घटना में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए।

बच्चा चोर गिरोह के चंगुल से 12 बच्चे बरामद, रांची पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now