बच्चा चोर गिरोह के चंगुल से 12 बच्चे बरामद, रांची पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 18, 2026

बच्चा चोर गिरोह के चंगुल से 12 बच्चे बरामद, रांची पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

रांचीः राजधानी रांची में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने गिरोह के पास से 12 बच्चों को बरामद किया है। साथ ही गिरोह के 13 सदस्यों को गिरफ्तार किया है और करीब दो दर्जन चोरों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। रांची SSP राकेश रंजन ने इसकी जानकारी दी।

 

अंश-अंशिका को बंगाल में 5-5 लाख में था बेचना, गुलगुलिया गिरोह के खिलाफ कसा शिकंजा, रांची के कन्हैया की तलाश तेज
बरामद बच्चों को बोकारो, धनबाद, चाईबासा और रांची से चोरी किया गया था।रांची पुलिस बरामद बच्चों के परिजनों की तलाश करेगी। सभी बच्चो को फिलहाल धुर्वा थाना लाया गया है। एसएसपी ने बताया कि चोरी के बच्चों के परिजनों की पहचान के लिए पुलिस डीएनए टेस्ट भी कराएगी।

सोमा मुंडा हत्याकांड में देवव्रत शाहदेव की गिरफ्तारी का विरोध, पालकोट में निकाला गया प्रतिवाद मार्च
SSP राकेश रंजन ने बताया कि रांची के धुर्वा से अंश अंशिका के लापता होने के बाद रांची पुलिस ने रांची समेत अन्य जिलों और राज्यों में बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें बच्चा चोर गिरोह का खुलासा हुआ। इस गिरोह की पहचान गुलगुलिया गैंग के रूप में हुई है। जो पिछले दस वर्षों से बच्चा चोरी करने में लगा हुआ है।गुलगुलिया गैंग कई बच्चों को बेच चुका है। इस गैंग के तार बिहार,ओडिशा, बंगाल और यूपी जुड़ा मिला है।

झारखंड के लातेहार में भीषण सड़क हादसा, छत्तीसगढ़ से आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत, 25 घायल
SSP ने बताया कि इस गैंग ने अंश-अंशिका का सौदा भी कर लिया था लेकिन पुलिस की दबिश से यह नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि यह गैंग बच्चों से भीख मांगने और पॉकेट मारी का काम कराता है। साथ ही चोरी की बच्चियों से देह व्यापार कराया जाता है। वहीं पुलिस का मानना है कि इस बच्चा चोर गिरोह का तार मानव अंगों के व्यापार से भी जुड़ा हो सकता है। फिलहाल इस एंगल पर भी पुलिस की तफ्तीश जारी है।

See also  बीएसएल ने विस्थापित अप्रेंटिस संघ के सदस्यों सहित 500 पर किया केस, हरवे हथियार से लैस होकर हिंसक प्रदर्शन करने का आरोप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now