बिहार में नाला निर्माण के लिए बने गड्ढे में गिरने से MR की मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

बिहार में नाला निर्माण के लिए बने गड्ढे में गिरने से MR की मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

डेस्कः बिहार के मुजफ्फरपुर में नाला निर्माण के लिए बने गड्ढे में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। अहियापुर थाना क्षेत्र के जीरोमाइल से सहबाजपुर राघोपुर जाने वाली सड़क पर शनिवार रात ये हादसा हुआ। इस हादसे में 30 वर्षीय प्रिंस की मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने हत्या का आरोप लगाया।

पटना में NEET छात्रा की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, मौत से पहले शरीर में चोटें, प्राइवेट पार्ट में गहरी चोट का दावा
प्रिंस के परिजनों का कहना है कि पुलिस इसे दुर्घटना करार दें रही है। गड्ढे में गिरकर मौत बता रही है। प्रिंस मूल रूप से शिवहर जिला के तरियानी छपरा का रहने वाला था। बच्चों की पढ़ाई के लिए सहबाजपुर राघोपुर में रह रहा था। वह मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव(MR) का काम करता था।बताया जा रहा है कि प्रिंस के घर जाने वाली रास्ते के कार्नर पर सड़क चौड़ीकरण व नाला निर्माण के लिए करीब 4-5 फीट गड्डा किया गया है, लेकिन किसी तरह का सुरक्षा घेरा नहीं है। इसी गड्ढे में बाइक के साथ प्रिंस गिरा पड़ा था।इधर, अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार स्वजन के आरोपों को लेकर बताया कि पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का खुलासा हो जाएगा। स्वजन के बयान के आधार पर पुलिस जांच कर कार्रवाई करेंगी।

पटना-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस में बम की अफवाह से मचा हड़कंप, 16 कोचों की 3 घंटे हुई तलाशी
पोस्टमार्टम के पास लगीं रहीं लोगों की भीड़
प्रिंस के मौत की सूचना मिलने पर लोगों की हुजुम एसकेएमसीएच के पोस्टमार्टम कक्ष के पास उमड़ पड़ा। मौत को लेकर सभी एक-दूसरे से चर्चा करते दिखे। गड्ढे में गिरकर मौत को लेकर सभी आश्चर्यचकित थें।मृतक प्रिंस के चाचा राजू सिंह ने बताया कि प्रिंस पहले दवा का काम करता था। शनिवार को उसकी छुट्टी थी। रात में वह जीरोमाइल इलाके से लौट रहा था। मृतक प्रिंस की पत्नी गुड्डी ने बताया कि रात 9:58 में उनका फोन आया।

बिहार में मॉब लिंचिंग को लेकर मौलाना महमूद मदनी ने नीतीश कुमार को लिखी चिट्ठी, दोषियों के खिलाफ एक्शन की मांग
गुड्डी ने पूछा कि अबतक कहां हैं? इस पर प्रिंस बोला कि आ ही रहे हैं। कुछ ही देर बाद कॉल आई कि बहुत बड़ी दुर्घटना हुई है। तबतक अहियापुर पुलिस की भी कॉल आई कि बाइक के साथ सड़क किनारे गड्ढे में गिर कर जख्मी हो गए हैं। गुड्डी चचेरे ससुर के साथ एसकेएमसीएच पहुंची। वहां उनका शव था। मृतक के बहनोई पवन सिंह ने बताया कि प्रिंस का छोटा साला दिल्ली में रहता है। बाकी परिवार तरियानी छपरा में रहता है। पुलिस द्वारा गड्ढे में गिरकर मौत बताना आश्चर्यजनक बात है। उसके शरीर पर जख्म हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now