बिहार में दिल दहलाने वाली घटना, लापता मां और तीन बच्चों की हत्या कर नदी किनारे फेंका शव

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 15, 2026

बिहार में दिल दहलाने वाली घटना, 5 दिनों से लापता मां और तीन बच्चों की हत्या कर नदी किनारे फेंका शव

डेस्कः बिहार के मुजफ्फरपुर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में चंदवारा पुल के पास बूढ़ी गंडक नदी से एक बोरे में बंद महिला और उसके तीन नाबालिग बच्चों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत महिला एक ऑटो चालक की पत्नी बताई जा रही है, जो 10 जनवरी से अपने तीन बच्चों के साथ लापता थी।
आशंका जताई जा रही है कि चारों की हत्या कर शवों को बोरे में पैक कर नदी में फेंक दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम के साथ जांच शुरू कर दी गई। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं।

Muzaffarpur death news 1 1768469841990

पटना में बाथरूम में नहा रही युवती को चोरी-छिपे देख रहा था, विरोध करने पर भाई की पिटाई
नदी से मिली सच्चाई, कांप उठा इलाका
गुरुवार दोपहर स्थानीय लोगों ने चंदवारा पुल के पास नदी में एक बोरा तैरते देखा। बदबू आने पर शक गहराया और जब बोरे को बाहर निकाला गया तो उसके अंदर महिला और तीन बच्चों के शव मिले। खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दृश्य इतना भयावह था कि कई लोग सन्न रह गए। पुलिस ने तत्काल इलाके को घेराबंदी कर शवों को कब्जे में लिया और जांच प्रक्रिया शुरू की।

See also  महिला बैंक कर्मी ने अधिकारी पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, जबरन शराब पिलाने की भी कोशिश

पलामू में अपराधियों ने निवर्तमान पार्षद पति समेत दो को मारी गोली, एक की हालत गंभीर
10 जनवरी से लापता थे सभी: जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के चंदवारा पुल के पास से चारों का शव बरामद हुआ है। ये लोग 10 जनवरी से लापता थे। मृतकों में महिला और उसके तीन बच्चे हैं। जिनमें एक बेटी और दो बेटे हैं। मृत महिला के पति ने पत्नी और बच्चों की किडनैपिंग कर हत्या करने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि शादी की नीयत से पत्नी का पहले अपहरण किया गया, फिर उसकी हत्या कर दी गई।
12 जनवरी को की थाने में शिकायत: मृतक महिला के पति ने बताया कि शनिवार को मेरी पत्नी और उनके बच्चे अचानक गायब हो गए. खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। सोमवार को सुबह एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल उठाने पर उधर से कोई नहीं बोला। फिर मेरी एक रिलेटिव की महिला ने बात की और बताया कि ममता को हमने किडनैप कर लिया है। धमकी के बाद पुलिस को लिखित आवेदन भी दिया लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। इसी बीच आज सूचना मिली कि चंदवारा पुल के पास सभी के शव पड़े हुए हैं।

See also  कल्पना सोरेन ने चुनाव को लेकर जारी किया वीडियो संदेश, चुनाव आयोग और BJP को घेरा

 

पेयजल घोटाला में संतोष कुमार अपने बयान से पलटा, ED अफसरों पर लगाया मारपीट का आरोप, जांच करने पहुंची रांची पुलिस

इस हत्याकांड पर मृतक महिला के पति कृष्ण मोहन कुमार ने कहा कि "शनिवार के दिन सुबह में हम गाड़ी चलाने के लिए चले गए थे।शाम को 6 बजे घर पहुंचे तो मेरी मां ने बताया कि बच्चों के साथ बहू मार्केट के लिए गई थी। अभी तक नहीं आए हैं। काफी खोजबीन की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस को भी शिकायत की। आज सभी की लाश नदी किनारे मिली है।"इस मामले में जिले के एसएसपी कांतेश मिश्रा ने कहा कि "ये महिला 10 जनवरी से गायब थी। 12 तारीख को उसके पति ने थाने में आवेदन दिया था। आवेदन पर प्राथमिकी दर्जकर छानबीन की जा रही है। पति ने अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया है।मामले में जो भी दोषी होंगे, उनको सजा दिलाई जाएगी।"

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now