रांचीः राज्यसभा सांसद आदित्य साहू निर्विरोध झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए है। बुधवार दोपहर को औपचारिक रूप से उनके निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की गई। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के चुनाव पदाधिकारी जुएल उरांव ने उनके निर्वाचित होने की घोषणा की। इस दौरान निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
अंश और अंशिका की बरामदगी से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुश, पुलिस को सराहा, आपराधिक गिरोह की कमर तोड़ने का संकल्प
ओबीसी समाज से आने वाले आदित्य साहू के प्रदेश अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। आदित्य साहू वर्तमान में प्रदेश बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष थे। विधानसभा चुनाव में हार के बाद बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया इसके बाद से ही प्रदेश बीजेपी को नये अध्यक्ष की तलाश थी। वैश्य समाज से आने वाले आदित्य साहू की संगठन पर अच्छी पकड़ मानी जाती है। प्रदेश अध्यक्ष की रेस में पार्टी के कई बड़े नेता माने जा रहे थे लेकिन पार्टी आलाकमान ने आदित्य साहू पर भरोसा जताया।
तेजप्रताप के चूड़ा-दही भोज में पहुंचे लालू यादव, तेजस्वी यादव ने बनाई दूरी
झारखंड बीजेपी के कई बड़े नेताओं को नेशनल काउंसिल सदस्य के रूप में चुना गया है। इसमें पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, रघुबर दास, मधु कोड़ा और चंपई सोरेन, सांसद संजय सेठ और दीपक प्रकाश, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, और पूर्व सांसद करिया मुंडा और गीता कोड़ा शामिल हैं।




