- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

शिखर धवन ने सोफी शाइन से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

शिखर धवन ने सोफी शाइन से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

डेस्कः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और गब्बर के नाम से मशहूर क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ सगाई कर ली है। सोमवार को उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक खास फोटो शेयर की है और उसके नोट भी लिखा है। बीते दिनों रिपोर्ट्स आईं थी कि यह कपल फरवरी के तीसरे सप्ताह में शादी के बंधन में बंध सकता है। हालांकि, इस कपल ने शादी को लेकर चुप्पी साधी हुई थी। लेकिन आज दोनों ने इस पर मुहर लगा दी है। शिखर और सोफी ने पिछले साल अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था और दोनों काफी समय से डेटिंग कर रहे हैं।

lticlcdg shikhar dhawan

वडोदरा वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, 93 रनों की पारी खेलने वाले विराट कोहली बने प्लेयर ऑफ द मैच
शिखर धवन और सोफी ने सोमवार को अपने-अपने इंस्टा अकाउंट से एक फोटो शेयर की है। इसके साथ दोनों ने एक खास मैसेज लिखा,”साझा मुस्कुराहट से लेकर साझा सपनों तक। हमारी सगाई के लिए प्यार, आशीर्वाद और हर अच्छी इच्छा के लिए आभारी हूं क्योंकि हमने हमेशा के लिए साथ रहना चुना है।”

See also  रामगढ़ में CCL के बंद पड़े खदान में बड़ा हादसा, आग बुझाने गये मजदूर की मौत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now