पटना के कंकड़बाग में फिल्मी स्टाइल में युवक का अपहरण, चाय बना किडनैप का कारण, 2 घंटे के अंदर पुलिस को मिली सफलता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 11, 2026

पटना के कंकड़बाग में फिल्मी स्टाइल में युवक का अपहरण, चाय बना किडनैप का कारण, 2 घंटे के अंदर पुलिस को मिली सफलता

पटनाः कंकड़बाग थाना क्षेत्र के पाटलिपुत्र खेल परिसर के पास से दिनदहाड़े कार सवार पांच अपराधियों ने 25 वर्षीय सुमित कुमार का अपहरण कर लिया। अपराधी उसे जबरन कार में बैठाकर भागने लगे।घटना की सूचना मिलते ही कंकड़बाग थाने की पुलिस सक्रियता दिखते हुए मौके पर पहुंच गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कार का पीछा करने लगी। इस बात की भनक अपराधियों को भी लग गई।

बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए तेजस्वी यादव, कहा-सरकार के 100 दिन तक कुछ नहीं बोलेंगे
अपहृत युवक की पहचान सुमित कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पृथ्वीपुर चिरैयाटांड़ का रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता है। करीब 2 घंटे बाद युवक को बहादुरपुर इलाके में छोड़कर कार सहित सभी बदमाश भाग गए। पुलिस ने उस बाइक को जब्त कर लिया है, जिससे दो बदमाश आए थे। कार नंबर भी पुलिस के हाथ लग चुका है।अब पुलिस बाइक और कार नंबर के जरिए घटना में संलिप्त बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है। एएसपी सदर अभिनव कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक की ओर से स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है।प्रारंभिक जांच में पूर्व में आपस में मारपीट या खाने के स्टाल पर विवाद में मारपीट की नीयत से अपहरण की बात सामने आ रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद बातें स्पष्ट होंगी।

See also  दरभंगा में मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या से आक्रोश, नाराज लोगों ने गाड़ी फूंकी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

डॉक्टर दंपति से 15 दिन में 15 करोड़ की ठगी, दो हफ्ते तक रखा डिजिटल अरेस्ट
अपहृत युवक सुमित ने पुलिस को बताया कि इस घटना में कुल पांच लोग शामिल थे। तीन लोग कार में सवार थे, जबकि दो बाइक पर थे। अपहरण के दौरान उसके साथ मारपीट की आशंका भी जताई गई है। हालांकि युवक को गंभीर चोट नहीं आई है।

बिहार का हार्डकोर नक्सली छोटू रविदास गिरफ्तार, झारखंड के पलामू से पुलिस ने दबोचा
दस दिन पूर्व चाय गिरने के दौरान हुआ था विवाद
छानबीन में पता चला कि पीड़ित युवक पाटलिपुत्र खेल परिसर के पास आया करता था। दस दिन पहले चाय पीने के दौरान उसके हाथ से लगकर कुछ युवकों की चाय गिर गई थी। इसको लेकर विवाद हुआ था। आशंका है कि इसका बदला या सबक सिखाने के लिए युवक अपहरण किया गया था। पीड़ित कार सवार बदमाशों को भी नहीं पहचान रहा है।

See also  झारखंड में दो नाबालिग बहनों के शव कुएं से निकाला गया, आत्महत्या या अनहोनी को लेकर सस्पेंस
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now