- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

शराब के नशे में हथियार गुम करने वाले जवान पर कार्रवाई, पलामू SP रीष्मा रमेशन ने किया सस्पेंड

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 10, 2026

शराब के नशे में हथियार गुम करने वाले जवान पर कार्रवाई, पलामू SP रीष्मा रमेशन ने किया सस्पेंड

पलामूः शराब के नशे में धुत होकर सरकारी पिस्टल गुम करने के मामले में पलामू पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने कार्रवाई की है। एसपी ने टाईगर मोबाइल के जवान बैजनाथ प्रसाद यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

चतरा में राजधर साइडिंग के पास गोलीबारी, राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी
प्रशासन की नहीं, यह जवान की है गलती :SP
पलामू SP रीष्मा रमेशन ने कहा कि यह मामला किसी प्रशासनिक विफलता का नहीं, बल्कि एक जवान की व्यक्तिगत लापरवाही का है। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए उसे निलंबित कर दिया गया है।उन्होंने कहा कि पलामू पुलिस आम जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि हथियार का किसी भी आपराधिक घटना में उपयोग नहीं हुआ है और समय रहते उसे सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

मैक्लुस्कीगंज में तापमान माइनस 2 डिग्री, खूंटी में पारा पहुंचा 1.5, सात जिलों में ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट
नशे की हालत में सिपाही ने गिराया सरकारी हथियार
गौरतलब है कि सिपाही बैजनाथ यादव गुरुवार की रात करीब 12:40 बजे नशे की हालत में था और इसी दौरान उसका सरकारी हथियार कहीं गिर गया। टीओपी-2 थाना के प्रभारी राकेश कुमार सिंह को जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल खोज अभियान चलाया और स्टेशन रोड स्थित नगर निगम की एक दुकान के पास से सरकारी पिस्टल सुरक्षित बरामद कर ली गई।

See also  शपथग्रहण के दौरान दिखी नीतीश और नड्डा की नजदीकियां, लेकिन चिराग से बनी रही दूरियां
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now