पटना के मनेर में सर्राफा व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली, चिल्लाता रहा पप्पू भईया, CCTV में कैद हुई वारदात

पटना के मनेर में सर्राफा व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली, चिल्लाता रहा पप्पू भईया, CCTV में कैद हुई वारदात

पटनाः राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र के कटहरा मोहल्ला में सर्राफा व्यवसायी संजय सोनी को तीन नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारी। बाइक पर सवार अपराधियों ने संजय सोनी को घेर लिया लूट के दौरान उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद संजय सोनी पप्पू भईया-पप्पू भईया चिल्लाता रहा। इस दौरान अपराधी उसे गोली मारकर मौके से फरार हो गए। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई। पुलिस फुटेज के आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

 

बिहार के जमुई में स्वर्ण कारोबारी से 50 लाख की लूट, विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली, थाने के पास हुई घटना
घायल अवस्था में सर्राफा कारोबारी विजय साव के बेटे संजय सोनी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है जब रोजाना की तरह संजय सोनी अपनी दुकान को बंद कर घर जा रहा था। इसी दौरान घात लगाये तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे घेर लिया। जब संजय सोनी ने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाश उसे गोली मारकर फरार हो गए। गोली उसके हाथ के बाजू में जा लगी। इसके बाद उसे तुरंत पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आशंका जताई जा रही है कि अपराधी पहले से ही संजय सोनी की रेकी कर रहे थे और पूरी योजना के तहत वारदात को अंजाम दिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now