मैक्लुस्कीगंज में तापमान माइनस 2 डिग्री, खूंटी में पारा पहुंचा 1.5, सात जिलों में ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 10, 2026

मैक्लुस्कीगंज में तापमान माइनस 2 डिग्री, खूंटी में पारा पहुंचा 1.5, सात जिलों में ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट

रांचीः राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का दौड़ चल रहा है। रांची के मैक्लुस्कीगंज में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। झारखंड में शुक्रवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान खूंटी जिले में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हेमंत सोरेन को झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड ने दिए 20 करोड़ रुपए
बोकारो में न्यनूतम तापमान में सबसे अधिक 6.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद डालटेनगंज में 5.6 डिग्री और चाईबासा में 5.5 डिग्री की गिरावट रही। सबसे कम विजिबिलिटी देवघर जिले में 700 मीटर रिकार्ड की गई। राज्य के चार जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।

झारखंड में नगर पंचायत चुनाव 2026: अध्यक्ष पद के आरक्षण की अधिसूचना जारी
मौसम विज्ञानिकों के अनुसार, देश के उत्तर-परिश्चमी हिस्से में पिछले एक सप्ताह से जारी बर्फबारी के कारण वहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। ठंडी हवाओं का असर अब झारखंड में भी साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है।मौसम विभाग ने शनिवार को कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए सात जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा रांची, रामगढ़, बोकारो, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में यलो अलर्ट जारी किया गया है। कोहरा भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, अगले तीन दिनों में तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन 13 जनवरी से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

See also  झारखंड में 15 अप्रैल को ओलावृष्टि और बारिश का ऑरेंज अलर्ट, आज कई जिलों में बारिश का येला अलर्ट

Untitled design 1 2

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now