धनबाद के ज्वेलरी शॉप में लूट, गार्ड को बंधक बना बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 30, 2025

धनबाद के ज्वेलरी शॉप में लूट, गार्ड को बंधक बना बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

धनबादः जिले के खैतान चौक के पास जमनादास बिसेसर लाल ज्वेलर्स में अपराधियों ने बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। सोमवार देर रात बदमाशों ने कतरास थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर इस घटना को अंजाम दिया। ज्वेलरी शॉप में करीब 12 की संख्या में आए बदमाशों ने धावा बोला और सबसे पहले गार्ड को बंधक बना लिया। इसके बाद ज्वेलरी शॉप का शटर उखाड़कर लूट की घटना को अंजाम दिया।

लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर 6 साल के बच्चे को किया गया रेस्क्यू, RPF ने पेश की सतर्कता की मिसाल
लूट की इस घटना को लेकर ज्वेलरी शॉप संचालक के पिता ने बताया कि उन्हें पुलिस द्वारा घटना की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि दुकान उनका बेटा संभालता है। अपराधी दुकान से सोना और चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। अपराधी कितने की ज्वेलरी अपने साथ ले गए हैं? ये कहना थोड़ा मुश्किल है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर 10 से 12 अपराधी नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेटा शहर से बाहर गया हुआ है। बेटे के आने के बाद ही ज्वेलरी चोरी का आंकड़ा मिल पाएगा।वहीं घटना के बाद लोगों में भय का माहौल है। कारोबारी वर्ग पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहा है।व्यवसायियों ने घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है।

See also  धनबाद के रामकनाली ओपी क्षेत्र में बड़ा हादसा,भूधंसान में कई लोगों के दबने की खबर

नवी मुंबई में शोरूम से लूटा करोड़ों का सोना, बिहार आकर छूपे लूटेरे, STF ने धर दबोचा

लूट की इस घटना को लेकर बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोतम कुमार सिंह ने कहा कि शटर उखाड़कर चोर ज्वेलरी शॉप में प्रवेश किया था. चांदी की ज्वेलरी की चोरी हुई है। ज्वेलरी शॉप संचालक फिलहाल बाहर हैं, इसलिए पुलिस को चोरी हुई ज्वेलरी का सटीक आंकड़ा नहीं मिला है और ना ही अभी तक कोई लिखित शिकायत पुलिस को मिली है। मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now