- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बिहार में 4 लोगों की दम घुटने से मौत, छपरा में अंगीठी बनी एक परिवार के लिए काल

बिहार में 4 लोगों की दम घुटने से मौत, छपरा में अंगीठी बनी एक परिवार के लिए काल

डेस्कः बिहार के छपरा शहर में भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिका भवानी कॉलोनी, भारत मिलाप चौक के पास शुक्रवार की देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। ठंड से बचने के लिए घर के अंदर जलाई गई अंगीठी से निकले जहरीले धुएं ने एक ही परिवार के चार लोगों की जान ले ली, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में एक वृद्ध महिला और तीन मासूम बच्चे शामिल हैं, जिससे पूरे इलाके में कोहराम मच गया है।

बिहार में शीतलहर का अलर्ट जारी, 31 दिसंबर तक राहत की उम्मीद नहीं, 10 डिग्री के नीचे पहुंचा तापमान
प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्य रात में ठंड अधिक होने के कारण कमरे के भीतर अंगीठी जलाकर सो गए थे। बंद कमरे में अंगीठी का धुआं फैलने से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस जमा हो गई, जिससे सभी लोग बेहोश हो गए।शुक्रवार देर रात ठंड से बचाव के लिए घर में अलाव जलाकर सोए एक ही परिवार के चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। परिवार के तीन अन्य सदस्यों की हालत नाजुक बताई जा रही है।देर रात तक किसी को घटना की भनक नहीं लगी। सुबह जब परिवार के अन्य सदस्यों ने दरवाजा खोला तो कुछ लोग अचेत अवस्था में मिले, जबकि चार की मौत हो चुकी थी।

See also  सम्राट कैबिनेट की बैठक में 13 एजेंडों पर लगी मुहर, चिकित्सा के लिए आय सीमा बढ़ी,भर्ती का रास्ता साफ,उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा

थावे मंदिर में चोरी के आरोपी का एनकाउंट, मां के मुकुट समेत आभूषण ले गए थे चोर
इस हादसे में 70 वर्षीय कमलावती देवी, तीन वर्षीय तेजांश, सात माह की अध्या और नौ माह की गुड़िया की दम घुटने से मौत हो गई। मासूम बच्चों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तत्काल पुलिस तथा एंबुलेंस को सूचना दी गई।

बिहार में मछली विवाद को लेकर दारोगा की पिटाई, सरपंच पर दबंगई का लगा आरोप
इलाज के लिए आए थे कुछ सदस्य
बताया जाता है कि परिवार के कुछ सदस्य इलाज के लिए बनारस से आए थे। हादसे में अंजली, अमीषा, अमित कुमार तथा संजय शर्मा की पत्नी की हालत बिगड़ गई, जिन्हें आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार तीन लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में इलाज कर रही है।

See also  Bihar में बालू माफियाओं ने खनन टीम और पुलिस पर किया जानलेवा हमला, महिला पुलिसकर्मी समेत कई घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now