बिहार में शीतलहर का अलर्ट जारी, 31 दिसंबर तक राहत की उम्मीद नहीं, 10 डिग्री के नीचे पहुंचा तापमान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 27, 2025

झारखंड के 13 जिलों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट, रांची में 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है पारा

पटनाः बिहार में सर्द पछुआ हवा और कोहरा से ज्यादातर जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार को राज्य के न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट आने के साथ ठिठुरन और बढ़ गई है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए राज्य के ज्यादातर जिलों में अत्यंत घने कोहरे और राजधानी सहित 30 जिलों में कोल्ड डे को लेकर ओरेंज अलर्ट (Cold Day Alert in Bihar) जारी किया है।

रांची के मैक्लुस्कीगंज में पारा 1.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, 31 दिसंबर तक 12वीं तक के स्कूल बंद
31 दिसंबर तक मौसम में सुधार के कोई आसार नहीं है। इस दौरान घना कोहरा और कोल्ड डे जैसे हालात बने रहेंगे। राज्य का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस से 13.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। गया एवं भागलपुर के सबौर में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। 100 मीटर के साथ पटना, गया एवं वाल्मीकि नगर में सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई। पटना, गया और वाल्मीकि नगर में घना कोहरा छाया रहा। जबकि, अन्य जगह हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा दर्ज किया गया।राज्य के सात जिलों औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नालंदा, छपरा, भागलपुर सबौर, वाल्मीकि नगर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। राज्य में 7.4 डिग्री सेल्सियस के साथ भागलपुर (सबौर) एवं औरंगाबाद का सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा।

See also  बिहार में मोंथा चक्रवात का असर, अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत 21 जिलों में आंधी और तूफान की चेतावनी

बिहार में मछली विवाद को लेकर दारोगा की पिटाई, सरपंच पर दबंगई का लगा आरोप
पटना का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री गिरावट के साथ 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शुक्रवार को राजधानी पटना के अधिकतम तापमान में बीते 24 घंटों के दौरान चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 14.6 डिग्री सेल्सियस एवं 24.1 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी सहित आसपास इलाकों में पछुआ के कारण कनकनी का प्रभाव बना रहा।

JMM को चुनावी साल में 21 करोड़ चंदा, माइनिंग कंपनी वेदांता का सबसे बड़ा दानदाता
10 डिग्री के नीचे सात जिलों का तापमान
पछुआ के कारण कनकनी बढ़ने के साथ राज्य के सात जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है। शुक्रवार को औरंगाबाद, गयाजी, जहानाबाद, नालंदा, छपरा, सबौर एवं वाल्मीकि नगर का न्यूनतम तापमान गिरावट के साथ 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। औरंगाबाद एवं भागलपुर के सबौर में 7.4 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य में सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। बिहार में ठंड बढ़ रही है। कई जगहों पर न्यूनतम तापमान में 0.2 से 3.3°C तक की गिरावट दर्ज की गई है। गया और सबौर में सबसे कम न्यूनतम तापमान है।

See also  बिहार में अगले 5 दिन तक शीतलहर का कहर, ठंड और कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now