धनबादः शुक्रवार को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में उस समय असहज स्थिति पैदा हो गई जब राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का संबोधन शुरू होते ही तीन विधायक समोराह स्थल से उठकर चले गये। राज्यपाल के संबोधन में धनबाद, टुंडी और सिंदरी के विधायकों का नाम नहीं लिया गया। हालांकि बाद में विधायकों ने स्पष्ट किया कि उन्होंने राज्यपाल के कार्यक्रम का बहिष्कार नहीं किया है, बल्कि विश्वविद्यालय प्रबंधन की कार्यशैली का बहिष्कार से वे नाराज हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनके कुछ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम पहले से तय थे।
रांची के मैक्लुस्कीगंज में पारा 1.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, 31 दिसंबर तक 12वीं तक के स्कूल बंद
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अपने संबोधन की शुरुआत में समारोह में उपस्थित तीनों विधायकों का उल्लेख नहीं किया, हालांकि उन्होंने समारोह में मौजूद डुमरी विधायक जयराम महतो का नाम जरुर लिया। इससे आहत होकर धनबाद विधायक राज सिन्हा, टुंडी विधायक मथुरा महतो और सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गये।
हेमंत सोरेन से सरना समाज के लोगों ने की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने कहा- पेसा लागू होने से स्थानीय स्वशासन की व्यवस्था होगी मजबूत
इस मामले को लेकर जयराम महतो ने लेकर नाराज तीनों विधायकों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी। मथुरा महतो ने कहा कि राज्यपाल के कार्यक्रम का बहिष्कार नहीं किया, उनका स्वागत किया था और कार्यक्रम के दौरान काफी देर तक रुके भी थे। भाषण के बीच में निकलने को लोग अलग-अलग नजरिये से देख रहे हैं। पिछले दिनों टुंडी में राज्यपाल के कार्यक्रम में स्थानीय विधायक होने के बावजूद कोई सूचना नहीं दी गयी थी। उस पर कोई सवाल नहीं उठा। राज सिन्हा ने कहा कि मेरी राज्यपाल से कोई नाराजगी नहीं है। यह कार्यक्रम बीबीएमकेयू का था और अतिथियों की जानकारी देना विश्वविद्यालय प्रशासन की जिम्मेदारी थी। राज्यपाल ने उन्हीं नामों का उल्लेख किया होगा, जो विवि की ओर से उन्हें बताये गये होंगे, मेरा पहले से कई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम थे। सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने इस मामले पर कहा कि इसके लिए सीधे तौर पर विश्वविद्यालय प्रशासन जिम्मेदार है। हमें बताया गया था कि विधायकों को भी मंच से बोलने का अवसर दिया जायेगा, लेकिन न तो बोलने का मौका मिला और न ही राज्यपाल को यह जानकारी दी गयी कि हम भी समारोह में उपस्थित हैं, मेरी नाराजगी विवि से है। वहीं इस पूरे विवाद को लेकर डुमरी विधायक जयराम महतो ने कहा कि महामहिम को ऐसा लगता होगा कि मैं अपने क्षेत्र में कार्य को लेकर एक्टिव हूं, इसलिए उन्होंने मेरा नाम लिया बाकी तीन विधायक नाराज हो गए इसमें मेरा कोई कारण नहीं है।
महामहिम को ऐसा लगता है कि मैं अपने क्षेत्र में कार्य को लेकर एक्टिव हूँ इसलिए उन्होंने मेरा नाम लिया बाकी तीनों विधायक नाराज हो गए इसमें मेरा कोई कारण है @JLKMJHARKHAND pic.twitter.com/a4gqyjf7Gu
— Tiger jairam mahto - inquilabi (@JairamTiger) December 26, 2025


