- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

दिल्ली-पटना फ्लाइट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, स्पाइसजेट को भेजा गया ईमेल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 26, 2025

दिल्ली-पटना फ्लाइट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, स्पाइसजेट को भेजा गया ईमेल

डेस्कः दिल्ली से पटना जा रही स्पाइसजेट के विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद एयरपोर्ट और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। यह धमकी स्पाइसजेट के दिल्ली स्थित आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजी गई थी। जिसमें सिर्फ इतना लिखा गया था कि दिल्ली से पटना जा रही एक फ्लाइट में बम रखा गया है। हालांकि, मेल में यह स्पष्ट नहीं किया गया था कि बम किस विमान में है।

बिहार का पॉवर सेंटर 10 सर्कुलर रोड़ हुआ खाली, रातोरात शिफ्ट हुआ राबड़ी आवास, यहीं 20 सालों तक रहा लालू परिवार
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया अलर्ट
ईमेल मिलते ही एयरलाइंस ने तत्काल इसकी जानकारी पटना एयरपोर्ट प्रशासन को दी, जिसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) को भी अलर्ट किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता, सीआईएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को एक्टिव कर दिया गया। सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत संदिग्ध विमानों और एयरपोर्ट परिसर की सघन जांच की गई।काफी देर तक चली तलाशी के बाद कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला, जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।जांच पूरी होने के बाद स्थिति सामान्य घोषित कर दी गई।
पटना एयरपोर्ट थाने में मामला दर्ज
इस मामले में स्पाइसजेट के कर्मचारी शाहनवाज बख्त के लिखित आवेदन पर पटना के एयरपोर्ट थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर में बताया गया है कि धमकी Bhulijanm856@gmail.com नामक ईमेल आईडी से भेजी गई थी।

See also  देश में मुस्लिमों से बढ़ा भेदभाव, नमाज से रोकना, बाबर-औरंगजेब करना, पहलगाम आतंकी हमला पर रॉबर्ट वाड्रा का विवादित बयान

रांची के पर्ल आर्चिड अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरातफरी, बिल्डिंग को कराया गया खाली

पुलिस और साइबर सेल एक्टिव
केस दर्ज होने के बाद पुलिस और साइबर सेल हरकत में आ गई है। धमकी भेजने वाले की पहचान के लिए ईमेल के आईपी एड्रेस का पता लगाया जा रहा है और जीमेल से संबंधित तकनीकी जानकारियां मांगी गई हैं। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि शुरुआती जांच में यह किसी शरारती तत्व की करतूत प्रतीत हो रही है, हालांकि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now