बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन,हिंदू युवक की कथित हत्या की जांच को लेकर जय श्री राम समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

लोहरदगा : बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की कथित निर्मम हत्या के विरोध में मंगलवार को स्थानीय पावरगंज चौक पर जय श्रीराम समिति के तत्वावधान में प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन कर आक्रोश जताया। मौके पर जिले के बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबी शामिल हुए और एकजुटता का संदेश दिया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि चार दिन पूर्व बांग्लादेश में एक युवक दीपू दास के साथ अमानवीय व्यवहार करने और उसकी हत्या की खबर सामने आई है।

WhatsApp Image 2025 12 23 at 19.32.24 b661e79e

पेसा नियमावली को हेमंत सोरेन की कैबिनेट ने दी मंजूरी, 39 प्रस्तावों पर लगी मुहर

इस घटना से सनातन समाज में गहरा आक्रोश है। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष अंतरराष्ट्रीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जय श्रीराम समिति के जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि पुतला दहन के माध्यम से विश्व समुदाय का ध्यान इस घटना की ओर आकृष्ट करना उद्देश्य है। उन्होंने भारत सरकार से आग्रह किया कि वह कूटनीतिक स्तर पर बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाए, ताकि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा सभी देशों की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने और संवैधानिक दायरे में रहकर अपनी बात रखने पर जोर दिया। प्रदर्शन स्थल पर पुलिस बल की तैनाती रही और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

WhatsApp Image 2025 12 23 at 19.32.25 9d5f1845

कफ सिरप मामले में रांची पुलिस की कार्रवाई, तुपुदाना में शैली ट्रेडर्स पर छापेमारी

पुतला दहन कार्यक्रम में समिति के संरक्षक राजीव रंजन, गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता, अजय पंकज, रितेश कुमार, रोहित साहू, मनोज साहू, संजय नायक, रंजीत कुमार साहू, देवेंद्र मंडल, रामलगन महतो, रामकुमार महतो सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। महिला इकाई से अध्यक्ष इंदिरा प्रधान, बेली देवी सहित अन्य महिलाएं भी शामिल हुईं। इसके अलावा महासचिव प्रदीप साहू, कार्यकारी अध्यक्ष गुड्डू राय, संगठन महामंत्री कपिल मिश्रा, रक्त संग्रह अध्यक्ष जीवन राज मेहता, उपाध्यक्ष विनोद साहू, नगर महामंत्री सुशील पटनायक, राजकुमार साहू, आकाश पंकज, संतोष कुमार महतो, अनुप कुमार, शुभम जायसवाल, आशुतोष साहू, अमन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे।

WhatsApp Image 2025 12 23 at 19.32.26 cb8a51f4WhatsApp Image 2025 12 23 at 19.32.27 00ee703bWhatsApp Image 2025 12 23 at 19.32.28 f6238536

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now