7वीं के छात्र ने AI से सहपाठी छात्रा की न्यूड तस्वीर बना वायरल की, जमशेदपुर में पीडित की मां ने दर्ज कराई शिकायत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 20, 2025

7वीं के छात्र ने AI से सहपाठी छात्रा की न्यूड तस्वीर बना वायरल की, जमशेदपुर में पीडित की मां ने दर्ज कराई शिकायत

जमशेदपुरः शहर में पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के गलत इस्तेमाल का गंभीर मामला सामने आया है। उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल में सातर्वी क्लास के नाबालिग छात्र जिसकी उम्र 13 साल है उसने अपनी ही कक्षा की नाबालिग छात्रा की फर्जी न्यूज तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा है। इस मामले में छात्रा की मां ने आरोपी नाबालिग छात्र के खिलाफ उलीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

रांची के टाटीसिल्वे में खड़ी ट्रेन में सैनिक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, जीआरपी ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना 18 दिसंबर की है। जो मानगो डिमना रोड स्थित एक स्कूल के सामने की बताई जा रही है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपित ने नाबालिग की तस्वीर को एडिट कर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से आपत्तिजनक रूप में तैयार किया और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट पर पोस्ट कर वायरल कर दिया।

लड़कियों के साथ पूल में नजर आए पूर्व US राष्ट्रपति, एपस्टीन फाइल्स की नई खेप जारी; कई बड़ी हस्तियों की तस्वीरें
ओलिडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज
घटना से मानसिक रूप से परेशान नाबालिग की मां ने इसकी लिखित शिकायत ओलिडीह थाना में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की। मामले की जांच इंस्पेक्टर चंदन कुमार कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण इसे गंभीरता से लिया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और डिजिटल साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

See also  अबुआ आवास योजना में अनियमितता को लेकर चंपाई सोरेन सरकार का बड़ा एक्शन, सभी DC और DDC को दिया कार्रवाई का आदेश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now