रांची के टाटीसिल्वे में खड़ी ट्रेन में सैनिक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, जीआरपी ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रांची के टाटीसिल्वे में खड़ी ट्रेन में सैनिक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, जीआरपी ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रांचीः टाटीसिल्वे रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में गुरुवार शाम सेना के जवान ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। जीआरपी ने आरोपी अजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वह मूल रूप से प्रयागराज के शाहपुर का निवासी है। फिलहाल पटियाला 42 मीडियम रेजिमेंट में तैनात है। शुक्रवार को पीड़िता का मेडिकल जांच कराई गई। शनिवार को उसका बयान कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा।

TSPC उग्रवादी सलमान खान हथियार के साथ गिरफ्तार,रांची पुलिस ने लेवी की साजिश को किया नाकाम
जांच में पता चला कि गुवाहाटी से नामकुम स्थित आर्मी हेडक्वार्टर के लिए सामान लेकर आर्मी की यह ट्रेन आई थी। 15 दिसंबर को आर्मी हेडक्वार्टर को सामान देने के बाद अगले आदेश तक ट्रेन को टाटीसिल्वे स्थित लाइन नंबर-3 में खड़ी रखने का निर्देश दिया गया। अजीत सिंह इस ट्रेन की सुरक्षा में तैनात था। इसी दौरान गुरुवार को वहां खड़ी नाबालिग लड़की को वह जबरन ट्रेन की खाली बोली में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

See also  नर्स ने घाव पर टांके लगाने की जगह लगा दी फेविक्विक, मुख्य सचिव ने किया निलंबित

झारखंड में शीतलहर, 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
रांची की ट्रेन पकड़ने के लिए खड़ी नाबालिग लड़की ने रांची जीआरपी को बताया कि वह अनगड़ा से टाटीसिल्वे स्टेशन पहुंची थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे सेना का जवान उसे जबरन खींचकर लाइन संख्या-3 में खड़ी ट्रेन में ले गया। बोगी का दरवाजा बंद कर दिया। फिर उसके साथ्ज्ञ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जवान ने उससे मारपीट भी की। पीड़ित के शोर मचाने पर ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के जवान वहां पहुंचे और गेट खुलवाने की कोशिश करने लगे तो आरोपी घबरा गया। काफी मशक्त के बाद आरोपी ने गेट खोलकर भागने का प्रयास किया। लेकिन दो जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी दोनों जवानों से भिड़ गया। इस दौरान आरपीएफ के दोनों जवानों को चोटें भी आई। एक जवान के हाथ में तो दूसरे के कान में चोट आई है। पूछताछ में आरोपी की पहचान अजित सिंह (उम्र लगभग 40 वर्ष, सा० साहूर, थाना- सैनी, जिला इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

See also  जमशेदपुर के गालूडीह में उपमुखिया पति और बीजेपी नेता की हत्या, पहचान पूछकर मारी गोली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now