धर्म छिपाकर युवक ने नाबालिग को प्रेम जाल में फांसा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची जिले के नवाटांड का रहने वाला है आरोपी, लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र की है पीड़िता
रांची। झारखंड के लोहरदगा जिले में रहने वाली नाबालिग युवती से रांची के युवक ने अपना धर्म छिपाकर प्रेम जाल में छिपाया और शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण भी किया। लेकिन मामला उजागर होने के बाद पीड़िता के परिजनों की ओर से स्थानीय महिला थाना में पोक्सो एक्ट और भादवि की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची के मांडर थाना क्षेत्र के नवाटांड़ का रहने वाला रबानी अंसारी का रांग नंबर से लोहरदगा में रहने वाली दूसरे समुदाय की एक नाबालिग युवती से परिचय हुआ। बाद में उसने नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे।
इसी बीच रबानी ने नाबालिग का शारीरिक शोषण किया। मामले की जानकारी जब धार्मिक संगठन के लोगों को हुई। उसके बाद नाबालिग के स्वजनों से बात कर मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आगे आने की बात कही। नाबालिग के स्वजनों ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसके बाद इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। पीड़िता के माता-पिता महिला थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराया। जिसपर महिला थाना पुलिस ने त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए रांची जिले के मांडर थाना क्षेत्र के नवाटांड़ के रहने वाले आरोपित रबानी अंसारी को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया।

See also  हजारीबाग में लापता भाई-बहनों का शव नदी में मिला, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप, युवक ने ठिकाना बताने के लिए मांगे पैसे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now