झारखंड के आठ जिलों में छायेगा घना कोहरा, चलेगी शीतलहर, बढ़ी कनकनी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 18, 2025

झारखंड के आठ जिलों में छायेगा घना कोहरा, चलेगी शीतलहर, बढ़ी कनकनी

रांचीः पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर से झारखंड के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। इससे ठंड बढ़ी है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद के मुताबिक, गुरुवार को गढ़वा, पलामू, हजारीबाग, चतरा, लातेहार, गिरिडीह और देवघर में घना कोहरा छाया रहेगा, इसके साथ ही कहीं-कहीं शीतलहरी चलने की संभावना है। अन्य जिलों में भी सुबह में सामान्य कोहरा और कनकनी बढ़ने के साथ-साथ ठंडी हवा चलने की संभावना है। इससे परेशानी बढ़ सकती है।

BSL के GM कौस्तुभ बसु दुष्कर्म केस में गिरफ्तार, बोकारो से छत्तीसगढ़ ले गई पुलिस
बुधवार को रांची शहर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 24 घंटे में 0.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, मेदिनीनगर का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस कांके का रिकॉर्ड किया गया।राजधानी रांची व आसपास के क्षेत्रों का तापमान भी गिर गया है। देर रात बेघरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वे रतजगा कर अलाव का सहारा ले रहे हैं।मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने बताया है कि राज्य के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में शीतलहर का असर जारी है और घना कोहरा छाया रहेगा। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी रांची व आसपास के क्षेत्रों का तापमान भी गिर गया है।

See also  झारखंड के 12 DSP बनेंगे IPS, केंद्र सरकार ने मांगी रिपोर्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now