कोडरमा के ग्रीजली विद्यालय में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से पांच लोग घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 16, 2025

कोडरमा के ग्रीजली विद्यालय में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से पांच लोग घायल

कोडरमाः तिलैया डैम स्थित ग्रीजली विद्यालय में बड़ा हादसा हुआ है। स्कूल में आयरन का स्टीम बॉयलर फटने से पांच लोग घायल हो गए है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया हैं।

कांग्रेस के मंत्रियों और विधायकों को मिली अंतिम चेतावनी, अंदरूनी तकरार से पार्टी आलाकमान नाराज, जल्द हो सकते है बड़े बदलाव
हादसे में घायल हुए लोगों ने बताया कि आयरन बॉयलर पिछले 4 दिनों खराब था और उसे बदलने के लिए कहा जा रहा था लेकिन बॉयलर बदलने के लिए कहा जा रहा था लेकिन बॉयलर बदलने के लिए स्कूल प्रबंधक की ओर से टालने वाला रवैया अपनाया जा रहा था और अब ये घटना हो गई।

सीयूजे में सड़क निर्माण कार्य के दौरान पुलिस से भिड़े रैयत, कांके थाना घेरा
इधर घटना को लेकर स्कूल प्रबंधक ने कहा कि स्कूल के लॉन्ड्री में आयरन बॉयलर फटने से घटना घटी हैं और घटना में घायल सभी लोगों का इलाज करवाया जा रहा हैं ।वही बॉयलर खराब होने के सवाल पर उन्होंने इंकार किया । बता दें कि ग्रीजली विद्यालय जिले का एक प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालय हैं जहाँ बिहार झारखंड के कई जिलों के छात्र रहकर पढ़ाई करते हैं ऐसे में लॉन्ड्री का स्टीम बॉयलर खराब होने की स्तिथि में उसे नहीं बदला जाना बड़ी लापरवाही को दर्शाता हैं । इधर घटना में घायल सभी कर्मचारी बिहार के गया के रहने वाले बताए जा रहें हैं ।

See also  रांची समेत 13 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 17 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now