रांची एयरपोर्ट पर हादसा टला, जमीन से टकराया विमान का पिछला हिस्सा, बाल-बाल बचे 56 यात्री, कई चोटिल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 13, 2025

रांची एयरपोर्ट पर हादसा टला, जमीन से टकराया विमान का पिछला हिस्सा, बाल-बाल बचे 56 यात्री, कई चोटिल

रांचीः इंडिगो के भुवनेश्वर-रांची विमान संख्या-6ई7361 की रांची एयरपोर्ट पर शुक्रवार की रात हार्ड लैंडिंग हुई। जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना के वक्त विमान में 56 यात्री सवार थे। कई यात्रियों को हल्की चोटें भी आयीं। वहीं विमान का पिछला हिस्सा रनवे पर हार्ड लैंडिंग के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि पायलट की सूझबूझ से कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई।

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लेने स्विट्जरलैंड जायेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, 18 से 21 जनवरी तक दावोस में आधिकारिक बैठक होंगी
जानकारी के अनुसार, विमान अपने निर्धारित समय शाम 7.55 बजे की जगह 8.30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरा। लेकिन विमान को तकनीकी खराबी के कारण रनवे पर हार्ड लैंडिंग करनी पड़ी। इससे यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गयी। जिसके बाद विमान को पायलट ने कंट्रोल किया और अप्रोने पर लाकर खड़ा किया। इसके बाद एक-एक कर यात्रियों को विमान से उतारा गया। विमान की जांच करने के बाद इंजीनियरों ने कहा कि विमान उड़ने की स्थिति में नहीं है।

See also  राजनीतिक हलचलः जेएमएम को मिली मजबूती, कांग्रेस के तीन विधायकों की सदस्यता दांव पर लगी, चौथे विधायक पर भी मंडरा रहा संकट

गुमला में दर्दनाक सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, बाइक और बोलेरो की टक्कर के बाद लग गई आग
वहीं रांची से भुवनेश्वर जानेवाले विमान को लेकर पहले दो बार घोषणा हुई कि विमान थोड़ी देर में जायेगा, लेकिन रात 9.30 बजे घोषणा की गयी कि विमान को ग्राउंडेड घोषित कर दिया गया है। इसके बाद भुवनेश्वर जानेवाले यात्रियों ने इंडिगो के काउंटर पर जाकर हंगामा किया। यात्रियों का कहना था कि एयरलाइंस दूसरे विमान की व्यवस्था करें और उन्हें भुवनेश्वर तक पहुंचाये। तब इसे लेकर इंडिगो के अधिकारियों ने दिल्ली मुख्यालय से बात की, तो वहां से कहा गया कि छह से सात घंटे बाद ही विमान उपलब्ध हो सकता है। इसके बाद भी ठंड को देखते हुए और इतने लंबे इंतजार को देखते हुए दूसरे विमान को नहीं मंगाया गया। यात्रियों के लिए होटल और खाने-पीने की व्यवस्था इंडिगो एयरलाइंस द्वारा की गयी। रांची से 77 यात्री भुवनेश्वर जानेवाले थे।

See also  हजारीबाग में शिवरात्रि पर दो गुटों में हिंसक झड़प, जमकर हुई पत्थरबाजी, बाइक में लगाई गई आग, कई घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now