U19 Asia Cup 2025:14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बनाया छक्कों का रिकार्ड, भारतीय टीम ने खड़ा किया 433 का विशाल स्कोर

U19 Asia Cup 2025:14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बनाया छक्कों का रिकार्ड, भारतीय टीम ने खड़ा किया 433 का विशाल स्कोर

डेस्कः अंडर-19 एशिया कप में बिहार के रहने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर विस्फोटक बल्लेबाजी की है। वैभव ने जिस अंदाज से बल्लेबाजी की वो बताता है कि वो किस लेवल के बल्लेबाज है और उनका भविष्य क्या होने वाला है। UAE के ख‍िलाफ उन्होंने 14 छक्के और 9 चौके की मदद से 95 गेंदों में 171 रन बनाए, अब भारत की जून‍ियर टीम रव‍िवार को पाकिस्तान से भ‍िड़ेगी, ऐसे में पड़ोसियों की हालत अभी से खराब होगी।

बिहार की महिला जज समेत 4 महिलाओं से की करोड़ों की ठगी, रॉ अधिकारी बनकर प्रेम जाल में फंसाया
ICC अकादमी ग्राउंड दुबई में ग्रुप A के शुरुआती मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों के मैच में 433/6 रनों का विशाल स्कोर बनाया। 14 साल के सूर्यवंशी 171 रन (95 गेंद) की विस्फोटक पारी खेलकर बोल्ड हुए। उनकी पारी में 9 चौके और 14 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। इसके साथ ही उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दरअसल,वैभव ने एशिया यूथ/अंडर-19 कप में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया।

 

कप सिरप सिंडिकेट के खिलाफ ED की कार्रवाई, रांची सहित 25 ठिकानों पर चल रही है छापेमारी
भारत U19 के स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन UAE के स्पिनर सूरी ने उनकी पारी का अंत कर दिया। सूर्यवंशी 171 रन (95 गेंद) की विस्फोटक पारी खेलकर बोल्ड हुए। उनकी पारी में 9 चौके और 14 छक्के शामिल रहे। इससे पूर्व सूर्यवंशी ने 56 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया, जिसमें 9 छक्के और 5 चौके शामिल रहे।इस टूर्नामेंट में अब भारत की पाकिस्तान से टक्कर 14 स‍ितंबर को होगी। 16 द‍िसंबर को भारत की मलेश‍िया से भ‍िड़ंत होनी है। कुल मिलाकर वैभव की यह पारी देखकर पड़ोसी देश के ख‍िलाड़ी खौफ में तो होंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now